Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।
(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)
Advertisements
उत्तर
|
सेवा में, विषय - पुस्तकालय में हिंदी की पुस्तकें मँगवाने के संदर्भ में। महोदय, विनम्र निवेदन है कि मैं विद्यालय के हिंदी संघ का सचिव रजत चट्टोपाध्याय हूँ। हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में सभी विषयों से संबंधित बहुत-सी ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं किंतु हिंदी की अच्छी पुस्तकों का अभाव हैं। कुछ विद्यार्थी पाठ्यक्रम के साथ-साथ महान लेखकों की रचनाएँ भी पढ़ना चाहते हैं। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि विद्यालय के पुस्तकालय हेतु प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, जैनेंद, शरतचंद्र, सुमित्रानंदन पंत और 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला' जैसे महान साहित्यकारों तथा व्याकरण संबधी कुछ श्रेष्ठ हिंदी की पुस्तकें मँगवाने की कृपा करें। हम आपके आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं। सधन्यवाद आपका आज्ञाकारी, |
Notes
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
- विषयवस्तु - 2 अंक
- भाषा - 1 अंक
- प्रस्तुति - 1 अंक
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक : ______ विषय विवेचन : ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ तुम्हारा/तुम्हारी, |
अपने प्रिय लेखक/कवि को पत्र लिखकर उनकी किसी रचना के बारे में अपना मत व्यक्त कीजिए।
आप अपने विद्यालय में इको क्लब के अध्यक्ष हैं। पर्यावरण दिवस के लिए आप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। इको क्लब के सभी सदस्यों की सभा इसी संदर्भ में आयोजित करने के लिए विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए एक सूचना-पत्र लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
'कोपरी रहिवासी संघ, ए - 111, कोपरी, विलास भवन, ठाणे (पश्चिम) से मंडल आयुक्त, जोन - 3, महानगरपालिका, कोपरी, ठाणे (पश्चिम) को क्षेत्र में फैली गंदगी के संबंध में शिकायत-पत्र लिखते हैं।
'प्रकाश/प्रगति सालुंखे, वर्तकनगर, जालना से अपने मित्र/सहेली गौरव/गौरवी चव्हाण, आह्लाद नगर, बीड को जन्मदिन की बधाई देने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
अनय/अनया पाटील, ‘गीतांजली’, गुलमोहर रोड, अहमदनगर से अपनी छोटी बहन अमिता पाटील, 3, ‘श्रीकृपा’, शिवाजी रोड, नेवासा को राज्यस्तरीय कबड्डी संघ में चयन होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
'नीरज/नीरजा चौबे, सतयाग्रह कालोनी, गांधीनगर, बोरीवली, मुंबई, 400068 से पत्र लिखकर सुहास बुक डिपो, बुधवार पेठ, पुणे के 'व्यवस्थापक से पुस्तकों की माँग करता है/करती है।
आप जयपुर में रहने वाले चंद्प्रकाश/चाँदनी हैं और हाल में ही आपने नया घर बनवाया है। उसके लिए बिजली का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को एक अनुरोध-पत्र लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप नमिता/नमन हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की विद्यालय में व्यवस्था करवाने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।
आपने समाजशास्त्र में उच्च अध्ययन किया है। एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के मुख्य कार्यकारी प्रबंधक के लिए स्ववृत्त (बायोडाटा) 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम सीमा/सुरेश है।
आपका नाम मुदित/मुदिता है प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
किसी यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु राज्य के पर्यटन विभाग को पत्र लिखिए।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
विद्युत विभाग
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
सरकारी संस्था द्वारा प्राप्त देयक (बिल आदि) से संबंधित शिकायती पत्र।
व्यावसायिक पत्र:
आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।
