हिंदी

आप आराधना/निमित हैं। विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्या को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप आराधना/निमित हैं। विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्या को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक - २० जनवरी २०२२

सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्या जी,
विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल,
नई दिल्ली।

विषय - विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करने के संबंध में पत्र।

महोदया,

सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा दसवीं ‘अ’ का छात्र हूँ। हमारे विद्यालय में सभी खेल उपलब्ध हैं तथा सभी खेलों के प्रशिक्षक (कोच) की भी व्यवस्था है। परंतु हमारे विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षक (कोचिंग) की व्यवस्था नहीं है। अधिकतर छात्रों को क्रिकेट खेल में रूचि है।

अतः मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूँ कि विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था शीघ्र से शीघ्र करवाने की कृपा करें। जिससे कि हमें क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। मुझे आशा है कि आप मेरी बातों पर ध्यान जरूर देंगी तथा इस समस्या का निवारण करेंगी।

धन्यवाद!

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
निमित,
कक्षा - दसवीं ‘अ’

shaalaa.com
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Delhi Set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×