Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप पाखी/पंकज हैं जो एक मैनेजमैंट कॉलेज में पढ़ रहे हैं। आपके छोटे भाई/बहन की दसवी की परीक्षा है। उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर परीक्षा की तैयारी के विषय में समझाइए।
Advertisements
उत्तर
दिनांक: २८ फरवरी २०२१
प्रिय छोटी बहन,
राधिका
सप्रेम नमस्कार,
कानपुर।
विषय: परीक्षा की तैयारी के संबंध में पत्र।
मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ, आशा करता हूँ कि तुम भी कुशलपूर्वक होगी। मैं यहाँ इन दिनों MBA की वार्षिक परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हूँ। दस दिनों बाद परीक्षा शुरू होने जा रही है। आजकल घूमना-फिरना तथा मित्रों से मुलाकात करना भी बंद है। सभी विषयों का अच्छे से अध्ययन कर रहा हूँ, जिससे अच्छे अंक प्राप्त कर सकूँ। तुम्हारी भी बोर्ड की परीक्षाएँ नजदीक आ रही हैं। तुम अंग्रेजी, विज्ञान एवं गणित विषय में बहुत अच्छी तरह अध्ययन करना। विषय को समझ-समझ कर पढ़ना, मुख्य-मुख्य बिंदुओं की व्याख्या करके पढ़ना। समय प्रबंधन करके ही पढ़ाई की अच्छे से तैयारी करना, जिससे तुम प्रथम श्रेणी में अच्छे अंक प्राप्त कर सकोंगी।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, कि तुम परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करोगी। माता-पिता को सादर प्रणाम कहना।
तुम्हारा भाई
पंकज
हैदराबाद।
