Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कैसे काम करती है?
- वर्तमान में इसका प्रचार-प्रसार अधिक कैसे हुआ?
- इसके लाभ और खतरे, हमारे जीवन पर प्रभाव
Advertisements
उत्तर
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर
ईश्वर ने मनुष्य को सोचने और प्रतिक्रिया करने या काम करने की विशेष शक्ति प्रदान की है। इस तरह से बुद्धिमत्ता और प्रतिक्रिया देने की क्षमता इंसानों में जानवरों से काफी अलग है। बुद्धिमत्ता सीखने की, तर्कशक्ति की और समस्या को सुलझाने की क्षमता है। जब यही सारे काम मशीनों या सॉफ्टवेयरों के द्वारा किए जाते हैं।
जिस तरह मनुष्य अपने अनुभव से अपनी क्षमता को बेहतर करते हैं, ठीक उसी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रोग्राम भी हैं, जिसके जरिये मशीन भी सीखने का काम कर सकती है। स्मार्टफोनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित असिस्टेंट दिये जाते हैं, जैसे कि गूगल असिस्टेंट। इसे आप जितना इस्तेमाल करेंगे यह उतना सटीक होगा यानी यह आपसे सीखता है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता मशीनों की क्षमता को बढ़ा रही है ताकि वह उसी तरह से काम कर सके जिस तरह से कोई इंसान करता है। विभिन्न उभरती हुई प्रौद्योगिकियाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता को उत्कृष्ट बनाने में अपेक्षाकृत मदद कर रही हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमें अपने काम को आसान बनाने के लिए विभिन्न तरह से हमारी मदद कर रहा है।
यह शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सीखने के विभिन्न तरीकों के साथ ऊपर उठने में मदद करता है, बिना किसी गलती के अधिक मात्रा में डेटा संकलित करता है।
चिकित्सा क्षेत्र में यह विभिन्न रोगियों का विवरण प्राप्त करना, आगे चलकर किसी भी बीमारी से संबंधित प्रश्नों या रोगियों की काउंसलिंग के बारे में चर्चा के लिए एक सामान्य मंच साबित करने में मदद करता है।
यह दैनिक गतिविधियों में भी काफी उपयोगी है, आगे अनुसंधान और विकास को बहुत मदद प्रदान करता है। मशीनों का प्रयोग जटिल तथा दुरूह कामों को करने के लिए किया जाता है और यह सर्वविदित है कि मनुष्य की तुलना में मशीनों की सहायता से काम जल्दी पूरा किया जा सकता है।
इसे भविष्य की तकनीक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इससे दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है। इसके इस्तेमाल से संचार, रक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और कृषि आदि क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आ सकता है। वैसे इससे होने वाले फायदे और नुकसान पर वैज्ञानिक दो खेमों में बंटे हुए हैं।
इसके लाभ अभी बहुत स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इसके खतरों को लेकर कहा जा सकता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से सबसे बड़ा नुकसान मनुष्य को ही होगा। मनुष्य हज़ारों वर्षों के धीमे जैविक विकासक्रम की सीमा है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मुकाबला नहीं कर सकती।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मनुष्यों के स्थान पर मशीनों से काम लिया जाएगा। मशीनें स्वयं ही निर्णय लेने लगेंगी और उन पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इससे मनुष्य के लिए खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। उपरोक्त के आधार पर कहा जा सकता है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग उचित और सकारात्मक तरीके से किया जाना आवश्यक है।
संबंधित प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा
संकेत बिन्दुः भूमिका, सड़क सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रमुख नियम, सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी से होने वाली हानियाँ, इन्हें अपनाने के लाभ, निष्कर्ष।
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
क्यों आवश्यक है सहनशीलता
- सहनशीलता का अर्थ
- इसकी आवश्यकता
- नैतिक मूल्य एवं सुखद जीवन
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
मेरे सपनों का भारत
- कैसा है?
- क्या अपेक्षा है?
- आपका कर्तव्य
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-
जीवन का कठिन दौर और मानसिक मज़बूती
संकेत-बिंदु-
- मानसिक दृढ़ता से मुश्किल हालातों का सामना संभव
- कठिन हालातों से दो-दो हाथ करने की शक्ति
- अनेक संघर्षशील व्यक्तियों के उदाहरण
- मानसिक दृढ़ता का संकल्प
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
ऑनलाइन शिक्षा: शिक्षा जगत में नवीन क्रांति
- वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अनिवार्यता
- सकारात्मक प्रभाव
- कमियाँ
- सुझाव
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
पॉलीथिन थैलियों पर अनिवार्य प्रतिबंध
- पॉलीथिन थैलियों का प्रचलन, प्रसार
- प्रतिबंध की आवश्यकता
- सरकार और आम आदमी के सहयोग
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
जानलेवा प्लास्टिक
- सस्ता और सुलभता के कारण लोकप्रिय
- दूषित रसायनों की खान
- प्रतिबंध की आवश्यकता
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:
परोपकार
- परोपकार का अर्थ
- महापुरुषों एवं प्रकृति के उदाहरण
- सामाजिक जीवन में परोपकार आवश्यक क्यों?
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:
ज़िंदगी जिन्दादिली का नाम है
- भूमिका
- नवीन दृष्टिकोण
- निष्काम कर्म
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:
स्वस्थ जीवन का राज
- स्वस्थ जीवन की परिभाषा
- स्वस्थ जीवन के उपाय
- आवश्यकता
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -
स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव
- अमृत महोत्सव का अर्थ
- इस महोत्सव में होने वाले समारोह
- इस महोत्सव का महत्व
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -
भाग्य और पुरुषार्थ
- आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।
- भाग्यवादी व्यक्ति उदासीन रहता है।
- परिश्रमी व्यक्ति अपने भाग्य को बदल लेता है।
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -
आजाद देश के 75 साल और भविष्य की उम्मीदें
संकेत बिंदु -
- 75 वर्ष के बाद देश का वर्तमान
- भविष्य के लक्ष्य
- लक्ष्य पाने के रास्ते
- नागरिकों का दायित्व
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -
जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है
संकेत बिंदु -
- जीवन और संघर्ष क्या है?
- संघर्ष: सफलता का मूलतंत्र
- असफलता से उत्पन्न निराशा और उत्कट जिजीविषा
- जीवन का मूलमंत्र
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -
समय होत सबसे बलवान
संकेत बिंदु -
- समय/काल का महत्त्व
- सुख-दुःख का आवागमन
- समय की बारीकी को समझना और उसके अनुसार कार्य करना
- बुरे समय में भी हार न मानना
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -
नाटक मंचन के दौरान जब मैं अपने संवाद भूल गया/गई
- मेरी मन स्थिति
- दर्शकों का उत्साहवर्धन
- सफ़लतापूर्वक नाटक की समाप्ति
निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -
वर्षा की पहली पुकार
- तन-मन की प्रसन्नता
- प्रकृति द्वारा वर्षा का स्वागत
- आस-पास का दृश्य
निम्नलिखित विषय पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए
पर्वतीय स्थल की यात्रा
संकेत - बिंदु
- हरियाली ही हरियाली
- घुमावदार सड़के
- सुखद वातावरण
निम्नलिखित विषय पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
संकेत - बिंदु
- लड़कियों तक शिक्षा की पहुँच
- लड़कियों के अधिकारों को बढ़ाना
- लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना
