English

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कैसे काम करती है? वर्तमान में इसका प्रचार-प्रसार अधिक कैसे हुआ? इसके लाभ और खतरे, हमारे जीवन पर प्रभाव

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कैसे काम करती है?
  • वर्तमान में इसका प्रचार-प्रसार अधिक कैसे हुआ?
  • इसके लाभ और खतरे, हमारे जीवन पर प्रभाव
Answer in Brief
Advertisements

Solution

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर

ईश्वर ने मनुष्य को सोचने और प्रतिक्रिया करने या काम करने की विशेष शक्ति प्रदान की है। इस तरह से बुद्धिमत्ता और प्रतिक्रिया देने की क्षमता इंसानों में जानवरों से काफी अलग है। बुद्धिमत्ता सीखने की, तर्कशक्ति की और समस्या को सुलझाने की क्षमता है। जब यही सारे काम मशीनों या सॉफ्टवेयरों के द्वारा किए जाते हैं।

जिस तरह मनुष्य अपने अनुभव से अपनी क्षमता को बेहतर करते हैं, ठीक उसी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रोग्राम भी हैं, जिसके जरिये मशीन भी सीखने का काम कर सकती है। स्मार्टफोनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित असिस्टेंट दिये जाते हैं, जैसे कि गूगल असिस्टेंट। इसे आप जितना इस्तेमाल करेंगे यह उतना सटीक होगा यानी यह आपसे सीखता है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता मशीनों की क्षमता को बढ़ा रही है ताकि वह उसी तरह से काम कर सके जिस तरह से कोई इंसान करता है। विभिन्न उभरती हुई प्रौद्योगिकियाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता को उत्कृष्ट बनाने में अपेक्षाकृत मदद कर रही हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमें अपने काम को आसान बनाने के लिए विभिन्न तरह से हमारी मदद कर रहा है।

यह शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सीखने के विभिन्न तरीकों के साथ ऊपर उठने में मदद करता है, बिना किसी गलती के अधिक मात्रा में डेटा संकलित करता है।

चिकित्सा क्षेत्र में यह विभिन्न रोगियों का विवरण प्राप्त करना, आगे चलकर किसी भी बीमारी से संबंधित प्रश्नों या रोगियों की काउंसलिंग के बारे में चर्चा के लिए एक सामान्य मंच साबित करने में मदद करता है।

यह दैनिक गतिविधियों में भी काफी उपयोगी है, आगे अनुसंधान और विकास को बहुत मदद प्रदान करता है। मशीनों का प्रयोग जटिल तथा दुरूह कामों को करने के लिए किया जाता है और यह सर्वविदित है कि मनुष्य की तुलना में मशीनों की सहायता से काम जल्दी पूरा किया जा सकता है।

इसे भविष्य की तकनीक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इससे दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है। इसके इस्तेमाल से संचार, रक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और कृषि आदि क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आ सकता है। वैसे इससे होने वाले फायदे और नुकसान पर वैज्ञानिक दो खेमों में बंटे हुए हैं।

इसके लाभ अभी बहुत स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इसके खतरों को लेकर कहा जा सकता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से सबसे बड़ा नुकसान मनुष्य को ही होगा। मनुष्य हज़ारों वर्षों के धीमे जैविक विकासक्रम की सीमा है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मुकाबला नहीं कर सकती।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मनुष्यों के स्थान पर मशीनों से काम लिया जाएगा। मशीनें स्वयं ही निर्णय लेने लगेंगी और उन पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इससे मनुष्य के लिए खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। उपरोक्त के आधार पर कहा जा सकता है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग उचित और सकारात्मक तरीके से किया जाना आवश्यक है।

shaalaa.com
अनुच्छेद लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×