English

पॉलीथिन थैलियों पर अनिवार्य प्रतिबंध पॉलीथिन थैलियों का प्रचलन, प्रसार प्रतिबंध की आवश्यकता सरकार और आम आदमी के सहयोग

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

पॉलीथिन थैलियों पर अनिवार्य प्रतिबंध

  • पॉलीथिन थैलियों का प्रचलन, प्रसार
  • प्रतिबंध की आवश्यकता
  • सरकार और आम आदमी के सहयोग
Answer in Brief
Advertisements

Solution

पॉलीथिन थैलियों पर अनिवार्य प्रतिबंध

आज प्लास्टिक बैग का उपयोग हम सभी के लिए बहुत जरूरी है और इसका प्रयोग बहुत से उद्देश्यों के लिए किया जाता है। सबसे ज्यादा पॉलीथिन का प्रयोग किराने की दुकान पर फल और सब्जियों की दुकान पर किया जाता है। मार्केट में सभी प्रकार की पॉलीथिन आसानी से मिल जाती है। आज मार्केट में उपलब्ध यह प्लास्टिक बैग बहुत बड़ी समस्या का विषय भी बना हुआ है, क्योंकि पॉलीथिन की वजह से भूमि, वायु और जल प्रदुषण हो रहा है। पॉलीथिन हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रही है। पर्यावरण को इसके हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है।

पॉलीथिन के बढ़ते प्रदुषण को रोकने के लिए हमारी सरकार ने प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। हालाँकि अभी इस योजना को पूरे देश में लागू नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी सभी लोगों को समझना चाहिए कि यह जो प्रतिबंध लगाया गया है, वो हम सभी देशवासियों की भलाई के लिए लगाया गया है। पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उसके लिए हम को पॉलीथिन के प्रयोग को रोकना बहुत जरूरी है। इसके ज्यादा प्रयोग से हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है। इससे भूमि प्रदुषण, वायु प्रदुषण होता है। प्लास्टिक की थैलियाँ प्रयोग में लेने के बाद में जब आप फेंक देते हैं तो वह ना तो जलती है, ना गलती है बल्कि लंबे समय तक भूमि पर पड़े रहने के बाद वह हमारी भूमि को भी अनुर्वर बना देती है।

हमारी सरकार ने पॉलीथिन पर कानूनी रूप से प्रतिबंध तो लगा दिया, लेकिन अभी भी व्यावहारिक रूप से इसका प्रयोग बंद नहीं हुआ है। इसलिए हम सभी को मिलकर इसको रोकने के उपाय करने होंगे। सबसे पहले हमें सामान खरीदने के लिए पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैले और जूट के थैले का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले हमें उन दुकानदारों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, जो अभी भी प्लास्टिक की थैलियों का व्यवसाय कर रहे हैं। उन दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाकर उनको बंद करना होगा।

हमारे देश में लोगों को समझना चाहिए कि प्लास्टिक की पॉलीथिन हमें कितनी हानि पहुँचाती हैं और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन को नष्ट कर रही है। सरकार ने तो इस पर पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी है बस अब हमें ही जागरूक होकर इसका पालन करना है और अपने देश को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

shaalaa.com
अनुच्छेद लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1

RELATED QUESTIONS

आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

कोरोना काल और ऑनलाइन पढ़ाई

संकेत बिन्दुः भूमिका, लॉकडाउन की घोषणा, ऑनलाइन कक्षाओं का आरंभ, इसके लाभ, ऑफलाइन कक्षाओं से तुलना, तकनीकी से जुड़ी बाधाएँ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

विद्यार्थी जीवन और चरित्र निर्माण

संकेत-बिंदु -

  • संपूर्ण जीवन की आधारशिला
  • चरित्र निर्माण की आवश्यकता
  • देश व समाज के लिए उपयोगी

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

ऑनलाइन शिक्षा: शिक्षा जगत में नवीन क्रांति

  • वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अनिवार्यता
  • सकारात्मक प्रभाव
  • कमियाँ
  • सुझाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

कोरोना काल के सहयात्री

  • कोरोना महामारी का आरंभ और प्रसार
  • गत दो वर्षों में जीवन का स्वरूप
  • जीवन-यात्रा में साथ देने वाले व्यक्ति और वस्तुएँ

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

आज़ादी का अमृत महोत्सव

  • आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ
  • विभिन्‍न गतिविधियों का संगम
  • स्वतंत्रता सेनानियों का परिचय/स्मरण।

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

ज़िंदगी जिन्दादिली का नाम है

  • भूमिका
  • नवीन दृष्टिकोण
  • निष्काम कर्म

निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

  • अमृत महोत्सव का अर्थ
  • इस महोत्सव में होने वाले समारोह
  • इस महोत्सव का महत्व

निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -

भाग्य और पुरुषार्थ

  • आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।
  • भाग्यवादी व्यक्ति उदासीन रहता है।
  • परिश्रमी व्यक्ति अपने भाग्य को बदल लेता है।

निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -

पर्वतीय स्थल की यात्रा

  • प्राकृतिक सौंदर्य
  • यात्रा वर्णन
  • सांकृतिक महत्व

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है

संकेत बिंदु - 

  • जीवन और संघर्ष क्या है?
  • संघर्ष: सफलता का मूलतंत्र
  • असफलता से उत्पन्न निराशा और उत्कट जिजीविषा
  • जीवन का मूलमंत्र

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

समय होत सबसे बलवान

संकेत बिंदु -

  • समय/काल का महत्त्व
  • सुख-दुःख का आवागमन
  • समय की बारीकी को समझना और उसके अनुसार कार्य करना
  • बुरे समय में भी हार न मानना

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

जी ट्वेंटी और भारत

  • जी 20 क्या है?
  • गठन का कारण
  • कार्यशैली और भारत की भूमिका

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान

  • सूक्ति का आशय
  • जीवन में अभ्यास का महत्व
  • सफलता का मूलमंत्र

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

वर्षा की पहली पुकार

  • तन-मन की प्रसन्नता
  • प्रकृति द्वारा वर्षा का स्वागत
  • आस-पास का दृश्य

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

समाचार-पत्रों का कोई विकल्प नहीं

  • जानकारी का सस्ता और सुलभ साधन
  • समाचार-पत्रों के प्रकार
  • समाचार-पत्रों के लाभ

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

सोशल मीडिया का मायाजाल और युवा

संकेत बिंदु:

  • सोशल मीडिया क्या?
  • युवाओं पर प्रभाव
  • मायाजाल कैसे
  • बचाव हेतु सुझाव

निम्नलिखित विषय पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए 

पर्वतीय स्थल की यात्रा

संकेत - बिंदु

  • हरियाली ही हरियाली
  • घुमावदार सड़के
  • सुखद वातावरण

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×