हिंदी

आप भुवन गुलेरिया/भावना गुलेरिया हैं और अ.ब.स. नगर में रहते/रहती हैं। आपके क्षेत्र के पार्क को लोगों ने सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन का केंद्र बना दिया है

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप भुवन गुलेरिया/भावना गुलेरिया हैं और अ.ब.स. नगर में रहते/रहती हैं। आपके क्षेत्र के पार्क को लोगों ने सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन का केंद्र बना दिया है जिससे वहाँ के निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 'जागरूक' समाचार-पत्र, मुंबई के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

अ.ब.स. निवासी
सेवा में,
संपादक महोदय
जागरूक समाचार-पत्र

विषय - पार्क में हो रहे सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन की समस्या से निवारण पाने हेतु।

महोदय,

    सविनय निवेदन है कि मैं अ.ब.स. नगर की निवासी भावना गुलेरिया हूँ। मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूँ कि हमारे क्षेत्र के पार्क में कुछ लोगों ने अपने अधिकारों का अनुचित प्रयोग कर उसे सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन केंद्र बना दिया है, जिससे मोहल्ले वासियों को गुंडागर्दी, मार-पीट एवं शोर-शराबे जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अत: मैं आपसे निवेदन करती हूँ कि आप इस समस्या को उजागर करते हुए संबंधित अधिकारियों तक इस समस्या को पहुँचाएँ और स्थानीय लोगों को सुविधा मुहैया करने में मदद करें। हम सभी एक होकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं और अपने पार्क को एक सुरक्षित और स्वच्छ स्थान बना सकते हैं। आपके सहयोग की प्रतीक्षा है।

धन्यवाद
प्रार्थी
भावना गुलेरिया
दिनांक: 20/06/2023

shaalaa.com
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2022-2023 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×