English

Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below: नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए: आप के एक मित्र ने हाल ही में किसी नए विद्यालय में

Advertisements
Advertisements

Question

Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप के एक मित्र ने हाल ही में किसी नए विद्यालय में प्रवेश लिया है लेकिन वहाँ के कुछ पुराने विद्यार्थी उसे परेशान कर रहे हैं। इस स्थिति का हिम्मतपर्वूक सामना करने की सलाह देते हुए अपने इस मित्र को एक पत्र लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

शीतला भवन,
नई मुंबई।
दिनांक: 12/7/2024

प्रिय मित्र
अमित

नमस्कार,

यह जानकर खुशी हुई कि तुमने नए विद्यालय में प्रवेश ले लिया है। यह विद्यालय अन्य विद्यालयों से ज्यादा अच्छा है। यहाँ का शैक्षणिक कार्य भी काफी अच्छा है। खुशी की बात है कि तुमने एक उचित संस्था का चयन किया है।

मुझे यह जानकर दुःख हुआ कि नए विद्यालय में कुछ पुराने विद्यार्थी तुम्हें परेशान कर रहे हैं। यह स्थिति निश्चित रूप से कठिन है, लेकिन मैं तुम्हें हिम्मतपूर्वक सामना करने की सलाह देना चाहता हूँ। सबसे पहले, आत्मविश्वास बनाए रखो। याद रखो, तुम किसी से कम नहीं हो। अगर वे तुम्हें परेशान करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करो और अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करो। तुम बहुत ही साहसी व समझदार हो और अपने साहस व विवेक से इस परिस्थितियों का सामना करते हुए इस विद्यालय में अपनी पहचान व स्थान बनाओ। जो पुराने विद्यार्थी तुम्हें परेशान कर रहे हैं, वे भी तुम्हारी समझदारी को देखकर धीरे-धीरे शांत हो जाएँगे उनके साथ मित्रता का प्रयास करो। अगर स्थिति गंभीर हो, तो अपने शिक्षकों या प्रधानाचार्य से बात करने में संकोच मत करो। अपने नए दोस्तों से मदद मांगो और समूह में रहो। इससे तुम्हें बल मिलेगा और वे लोग भी तुम्हें परेशान करने से हिचकेंगे।

मुझे विश्वास है कि तुम इस स्थिति का साहसपूर्वक सामना करोगे और नए विद्यालय में अपने लिए एक अच्छा स्थान बना पाओगे।

तुम्हारा मित्र,
केशव

shaalaa.com
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
2023-2024 (March) Official
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×