Advertisements
Advertisements
Question
आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
Advertisements
Solution
|
सेवा में, विषय: निःशुल्क शिक्षण की सराहना हेतु पत्र महोदय, मेरा नाम अंकित है। मैं आपके प्रतिष्ठित समाचार-पत्र का नियमित पाठक हूँ। मुझे आपके समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले प्रत्येक लेख, समाचार तथा अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ पड़ना अच्छा लगता है। मैं आपको पत्र के माध्यम से यह अवगत कराना चाहता हूँ कि प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की व्यवस्था की गई है। इससे कई प्रभावशाली छात्र नौकरियाँ पाकर अपने परिवार को आर्थिक मदद दे सकेंगे। इस कार्य के लिए मैं प्रदेश सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूँ। आपकी सफल प्रशासनिक पहलों और शिक्षाधिकारियों के परोपकारी कार्य के लिए ऐसी प्रदेश सरकार को सम्मानित करना चाहिए। जो अपनी कर्तव्य निष्ठा व परोपकार निभाते है। सधन्यवाद |
