English

आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष मुकेश बदरप्पा हैं।नगर विकास प्राधिकरण के सचिव को अपने क्षेत्र के पार्क के समुचित विकास के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

Question

आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष मुकेश बदरप्पा हैं।नगर विकास प्राधिकरण के सचिव को अपने क्षेत्र के पार्क के समुचित विकास के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

मुकेश बदरप्पा,
निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन),
हैदराबाद,
30 जनवरी, 2022 

प्रति,
सचिव,
नगर विकास प्राधिकरण,
हैदराबाद

विषय - क्षेत्र के पार्क के विकास के संबंध में।

महोदय,

मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान हमारी कॉलेनी के पार्क की बुरी अवस्था की ओर दिलाना चाहता हूँ। हम गोकुल कॉलेनी के निवासी हैं। हमारी कॉलेनी में सार्वजनिक पार्क की चारदीवारी टूटी हुई है जिससे आवारा पशु इस में घूमते रहते हैं। पेड़ पौधों और घास की रखरखाव का भी कोई समुचित प्रबंध नहीं है। अक्सर असामाजिक तत्त्व इस पार्क में डेरा डाले रहते हैं जिसके कारण सभ्य नागरिक पार्क में जाने से कतराते हैं।

आपसे विनम्र निवेदन है की आप शीघ्रातिशीघ्र इस पार्क की चारदीवारी बनवाकर इसमें पेड़ पौधों के उचित रखरखाव व सुरक्षा को सुनिश्चित करें। यदि पार्क में कुछ फूल वाले पौधे और घास लगवा कर कहीं-कहीं बुजुर्गों के बैठने के लिए योग्य स्थान भी तैयार करा दिए जाएँ तो पार्क की सुंदरता व उपयोगिता बढ़ जाएगी।

आशा है आप मेरे निवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार कर इसे क्रियान्वित करेंगे।

सधन्यवाद,
भवदीय
मुकेश बदरप्पा,
अध्यक्ष (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन)

shaalaa.com

Notes

  • आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
  • विषय वस्तु - 3 अंक
  • भाषा - 1 अंक
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Term 2 Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×