मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (मराठी माध्यम) इयत्ता ९ वी

कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र: डाकविभाग

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

डाकविभाग

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक: १६ जनवरी २०२३

सेवा में,
डाकपाल महोदय,
मुख्य डाकघर,
नयी मुंबई

विषय - डाक वितरण की अव्यवस्था से अवगत कराने हेतु पत्र।

मान्यवर,

सविनय निवेदन है कि मैं राजीव कुमार, गणेशनगर नयी मुंबई आपके डाकघर का धारक हूँ। तथा मैं इस पत्र द्वारा आपका ध्यान गणेशनगर क्षेत्र में डाक-वितरण की लापरवाही की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, यहाँ का डाकिया नियमित रूप से डाक वितरण नहीं करता वह दो-तीन दिन बाद आता है। इस कारण लोगो को उनका जरूरी सामग्री तथा पार्सल समय पर नहीं मिल पाता, कई बार आवश्यक पत्र गुम हो जाते हैं या समय पर नहीं मिलते हमने उससे कई बार प्रार्थना भी की है कि पत्रों का वितरण ठीक ढंग से किया करें लेकिन, वह हमारी प्रार्थना अनसुनी कर देता है।

मैं नहीं चाहता हूँ, कि यह समस्या और बढ़ती जाए, कृपया इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर समाधान करें ताकि सभी नागरिक आपकी डाक सेवा से संतुष्ट रहें।

अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि उसे आवश्यक निर्देश दें ताकि हमें डाक समय पर प्राप्त हो सके।

धन्यवाद,

राजीव कुमार
गणेशनगर,
नवी मुंबई।

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.9: रचना विभाग एवं व्याकरण विभाग - पत्रलेखन [पृष्ठ ५१]

APPEARS IN

बालभारती Hindi (Composite) Lokvani Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 2.9 रचना विभाग एवं व्याकरण विभाग
पत्रलेखन | Q २ | पृष्ठ ५१

संबंधित प्रश्‍न

आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।


वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :

दिनांक: ........
संबोधन: ........
अभिवादन: ........
प्रारंभ:

       विषय विवेचन:

      --------------------------------------------------------------------------

      --------------------------------------------------------------------------

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
........
नाम: ........
पता: ........
ई-मेल आईडी: ........


आपके घर में होने वाले नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बनाइए |


सूचना:– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।

सूचनाओंके अनुसार लेखन कीजिए: (05)

1. पत्रलेखन:

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।

अथवा

अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

2. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों: (04)

स्वाधीन भारत में अभी तक अंग्रेजी हवाओंमें कुछ लोग यह कहते मिलेंगे – जब तक विज्ञान और तकनीकी ग्रंथ हिंदी में न हो तब तक कैसे हिंदी में शिक्षा दी जाए। जब कि स्वामी श्रद्धानंद स्वाधीनता से भी चालीस साल पहले गुरुकुल काँगड़ी में हिंदी के माध्यम से विज्ञान जैसे गहन विषयों की शिक्षा दे रहे थे। ग्रंथ भी हिंदी में थे और पढ़ाने वाले भी हिंदी के थे। जहाँ चाह होती है वहीं राह निकलती है। एक लंबे अरसे तक अंग्रेज गुरुकुल काँगड़ी को भी राष्ट्रीय आंदोलन का अभिन्न अंग मानते रहे। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि गुरुकुल के स्नातकों में स्वाधीनता की अजीब तड़प थी। स्वामी श्रद्धानंद जैसा राष्ट्रीय नेता जिस गुरुकुल का संस्थापक हो और हिंदी शिक्षा का माध्यम हो; वहीं राष्ट्रीयता नहीं पनपेगी तो कहाँ पनपेगी। स्वामी जी से मिलने देश के प्रमुख राष्ट्रीय नेता भी गुरुकुल आते रहते थे।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

उमा/उमेश, 205, नेहरू मार्ग, पुणे से ‘नंदनवन कॉलोनी’ सातारा में रहने वाले छोटे भाई मंगेश को राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

शरद/शारदा इंगले, तुकाई सदन, तिलक नगर, चालीसगाँव से व्यवस्थापक मनुश्री पुस्तक भंडार, महात्मा नगर, जलगाँव को हिंदी की निम्नलिखित पुस्तकें मँगवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।

अ. क्र. पुस्तकों के नाम लेखक प्रतियाँ
1. गोदान प्रेमचंद 4
2. पानी के प्राचीर रामदरश मिश्र 6
3. पिंजर अमृता प्रीतम 3

'प्रकाश/प्रगति सालुंखे, वर्तकनगर, जालना से अपने मित्र/सहेली गौरव/गौरवी चव्हाण, आह्लाद नगर, बीड को जन्मदिन की बधाई देने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।


आपके मित्र को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग गई है। इससे होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप अंकित/अंकिता हैं। आप अकसर अपनी सोसायटी के लोगों को बिना मास्क पहने घूमते देखते हैं, जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। इसकी शिकायत करते हुए सोसायटी के सचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

चेतना सोनवणे/चेतन सोनवणे, आझाद नगर, चिखली से अपनी सहेली/मित्र फरहाना शेख/फरहान शेख, 'तिलक नगर, रायपुर को बहन की शादी में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखती/लिखता है।


आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए। 


आप पुष्कर/परमजीत कौर हैं। आप शारीरिक शिक्षा-विज्ञान में स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा पास कर चुके हैं। साथ ही आपने अ. ब. स. अकादमी से क्रिकेट में एकवर्षीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आपको केन्द्रीय विद्यालय में आवेदन करना है। इसके लिए क्रिकेट कोच के रिक्त पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आपका नाम दिशा/दक्ष है। आपकी आयु मतदान करने योग्य हो गई है। आपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए गरुण ऐप के द्वारा आवेदन कर दिया है। किन्तु काफी समय के बाद भी आपका मतदाता पहचान पत्र आपको नहीं मिला। मतदाता पहचान पत्र के वितरण में देरी की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के बी. एल. ओ. (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को पत्र लिखिए।


आपका नाम दिशा/दक्ष है। आप अपने आसपास अनेक अशिक्षित प्रौढ़ो को देखते हैं और उन्हें साक्षर बनाने हेतु कुछ प्रयास करते हैं। इस विषय में जानकारी देते हुए अपने मित्र मानव को पत्र लिखिए।

आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आप भुवन गुलेरिया/भावना गुलेरिया हैं और अ.ब.स. नगर में रहते/रहती हैं। आपके क्षेत्र के पार्क को लोगों ने सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन का केंद्र बना दिया है जिससे वहाँ के निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 'जागरूक' समाचार-पत्र, मुंबई के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

बैंक


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :

माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।


व्यावसायिक पत्र:

आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

महानगर निगम के अन्यान्य/विभिन्न विभागों में भेजे जाने वाले पत्र।


व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:

शिकायती पत्र - दोषपूर्ण सामग्री/ चीजें/ पुस्तकें/ पत्रिका आदि प्राप्त होने के कारण पत्रलेखन ।


पूनम/पोषण ठाकरे, 117, इंद्रप्रस्थ निवास, अमरावती से नागपुर, गया नगर में रहने वाले अपने छोटे भाई अविनाश ठाकरे को राष्ट्रभाषा हिंदी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु मार्गदर्शन पर पत्र लिखती/लिखता है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×