मराठी

आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

अभिनव विद्यालय,
नई दिल्ली
19 जनवरी, 2022

प्रति,
संपादक,
मुंबई टाइम्स,
बहादुर शाह जफर मार्ग,
नई दिल्ली - 110001

विषय - खेलों के प्रति रूचि जागृत करने के संबंध में।

महोदय/महोदया

मैं अक्षता जाधव अभिनव विद्यालय की खेल कप्तान आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से देश के नागरिकों और अधिकारियों का ध्यान खेलों में रूचि की आवश्यकता की ओर दिलाना चाहती हूँ। खेलों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। खेल न केवल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं अपितु देश विदेश में प्रतिष्ठा वृद्धि भी करते हैं। हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके देश के सम्मान में चार चाँद लगाए हैं। भारतीयों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रदर्शन करके मेडल जीतने का सामर्थ्य तो है, किंतु जागरूकता की कमी है। आज भी यह सुनने में मिलता है कि

‘पढ़ेंगे, लिखेंगे, बनेंगे नवाब,
खेलेंगे, कूदेंगे, होंगे खराब।।’

इस विकृत मानसिकता को बदलना होगा। देश के सभी नागरिकों को यह समझना होगा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। आज के दौर की आवश्यकता है कि हम पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्त्व को भी समझें। इसके लिए विद्यालयों में खेल कालांश निर्धारित करने होगें। खेलों में उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त सुविधाएँ देनी होंगी। बेहतरीन खिलाड़ियों को परीक्षा में छूट व छात्रवृत्ति देनी होगी। उनके नियमित अभ्यास व संतुलित आहार के लिए विशेष प्रबंध करने होंगे। देश के लिए मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को सार्वजनिक सम्मान व उचित पारितोषिक देकर सरकारी नौकरियों में भी उनका स्थान सुरक्षित करना होगा। इससे देश के लोगों की रूचि खेलों में जागृत होगी और वे बढ़-चढ़कर इनमें भाग लेंगे।

आशा है आप मेरे विचारों को अपने समाचार पत्र में स्थान देंगे ताकि लोगों और सरकार के साझा प्रयासों से लोग खेलों का महत्त्व समझ सकें।

धन्यवाद,
भवदीय,
अक्षता जाधव,
खेल कप्तान,
अभिनव विद्यालय

shaalaa.com

Notes

  • आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
  • विषय वस्तु - 3 अंक
  • भाषा - 1 अंक
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Term 2 Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×