मराठी

आप नमिता/नमन हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की विद्यालय में व्यवस्था करवाने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप नमिता/नमन हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की विद्यालय में व्यवस्था करवाने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक - २३ अगस्त २०२२

सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्या जी,
आदर्श विद्यालय,
बरेली।

विषय - फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) व्यवस्था हेतु पत्र।

महोदया,

सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा नववीं ‘ब’ का छात्र हूँ। हमारे विद्यालय में सभी खेलों व कोचों की व्यवस्था है। जैसे- टेबल टेनिस, क्रिकेट, बॉक्सिंग इत्यादि। परंतु हमारे विद्यालय में फुटबॉल प्रशिक्षक (कोचिंग) की व्यवस्था नहीं है। हमारे विद्यालय के कई छात्रों की फुटबॉल खेलने में अत्यधिक रुचि है।

मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि विद्यालय में फुटबॉल खेल व कोचिंग की व्यवस्था शीघ्र से शीघ्र कराने की कृपा करें। जिससे हम सब फुटबॉल का प्रशिक्षण ले सकें।

मुझे आशा है कि आप मेरी बातों पर ध्यान जरूर देंगी तथा इस समस्या का निवारण करेंगी।

धन्यवाद!

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नमन,
कक्षा - नववीं ‘ब’

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Delhi Set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×