मराठी

आपका मित्र पढ़ाई में बहुत अच्छा है, लेकिन किताबी कीड़ा बनकर रह गया है। उसे अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय होने की आवश्यकता और लाभों के विषय में बताते हुए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपका मित्र पढ़ाई में बहुत अच्छा है, लेकिन किताबी कीड़ा बनकर रह गया है। उसे अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय होने की आवश्यकता और लाभों के विषय में बताते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

११० गांधी नगर,
अमरावती।
दिनांक - १२ अक्टूबर २०१९

प्रिय मित्र रोहन,
प्रसन्न रहो।

मैं कुशल पूर्वक हूँ, विश्वास है कि तुम भी प्रसन्नचित्त होगें। तुम्हारा पत्र मिला पढ़कर मुझे बहुत खुशी हुई कि तुमने आठवीं कक्षा के सभी वर्गों में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसके लिए मैं तुम्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। मैं तुम्हारी कर्मठता से बहुत वाकिफ़ हूँ कि तुम हमेशा इधर-उधर की बातों में ध्यान न देकर अध्ययन में ही संलग्न रहते हो, लेकिन मैं समझता हूँ कि किताबी ज्ञान के साथ पाठ्यसहगामी एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभागी होना अत्यंत आवश्यक है। जैसे- त्वरित भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, नाटक आदि। इससे हमारा न केवल शारीरिक विकास होगा, बल्कि मानसिक विकास भी होगा। हमारे अंदर गतिविधियों से संबंधित विभिन्न प्रकार के शैक्षिक कौशल भी विकसित होंगे।

अतः मैं आशा करता हूँ, कि तुम किताबी ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय होकर प्रतिभागिता करोंगे। माता-पिता को मेरा सादर प्रणाम और छोटी बहन सीता को सस्नेह आशीर्वाद कहना।

तुम्हारा मित्र,
समीर

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Delhi Set 1

संबंधित प्रश्‍न

अपने विद्‍यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्‍यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :  

दिनांक : 
प्रति,
______
______
अभिवादन ______
विषय ______
महोदय,
विषय विवेचन

__________________________________________

__________________________________________

__________________________________________

आपका/आपकी आज्ञाकारी,
______
(विद्‍यार्थी प्रतिनिधि)
कक्षा : ______  


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित आप शौर्य/शारवी हैं। आपने अपने लिए ऑनलाइन पुस्तकें खरीदीं थीं। रुपये जमा हो गए परंतु पुस्तकें प्राप्त नहीं हो सकीं। इस बात की शिकायत करते हुए संबंधित अधिकारी को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्‍न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप आराधना/निमित हैं। विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्या को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र लेखन तैयार कीजिए-


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

शिवाजी विद्यालय, रत्नागिरी, विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते “स्वच्छ गाँव, सुन्दर गाँव' योजना के अन्तर्गत लेख प्रकाशित करने हेतु, संपादक, 'जागृति', रत्नागिरी को पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

मोहन/महिमा पालेकर, यशवंतराव चव्हाण नगर, अकोट से व्यवस्थापक, संजीवनी औषधालय, लक्ष्मी रोड, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


आप तनुज/तनुजा हैं। विद्यालय के पुस्तकालय में छात्रों को समसामयिक विषयों पर पुस्तकों का अभाव खटकता है। प्रधानाचार्य जी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर इस विषय से संबंधित पुस्तकें मँगवाने के लिए निवेदन कीजिए।


आप पुष्कर/परमजीत कौर हैं। आप शारीरिक शिक्षा-विज्ञान में स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा पास कर चुके हैं। साथ ही आपने अ. ब. स. अकादमी से क्रिकेट में एकवर्षीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आपको केन्द्रीय विद्यालय में आवेदन करना है। इसके लिए क्रिकेट कोच के रिक्त पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आपका नाम मारिया/मोहनिश हैं। आपने बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस में उत्तीर्ण की है। अ.ब.स. बैंक को कुछ कम्प्यूटर इंजीनियरों की आवश्यकता है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं, रुचि और अनुभव की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आपने समाजशास्त्र में उच्च अध्ययन किया है। एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के मुख्य कार्यकारी प्रबंधक के लिए स्ववृत्त (बायोडाटा) 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम सीमा/सुरेश है।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

दूरसंचार


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

सरकारी संस्था द्वारा प्राप्त देयक (बिल आदि) से संबंधित शिकायती पत्र।


व्यावसायिक पत्र:

आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अनिकेत/अनिशा सोनावणे, गांधी मार्ग, सांगली से मा. व्यवस्थापक, मीरा स्पोर्ट्स, आझाद चौक, सातारा को क्रिकेट खेल सामग्री की माँग करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×