Advertisements
Advertisements
Question
दो पाँसे एक ही समय फेंकने पर निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
पहले पाँसे के ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या दूसरे पाँसे की ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या से बड़ी हो।
Advertisements
Solution
मानो, दो पाँसे एक ही समय फेंकने का नमूना अवकाश ‘S’ है।
∴ S = {(1, 1), (1, 2), (1, 3), (1, 4), (1, 5), (1, 6),
(2, 1), (2, 2), (2, 3), (2, 4), (2, 5), (2, 6),
(3, 1), (3, 2), (3, 3), (3, 4), (3, 5), (3, 6),
(4, 1), (4, 2), (4, 3), (4, 4), (4, 5), (4, 6),
(5, 1), (5, 2), (5, 3), (5, 4), (5, 5), (5, 6),
(6, 1), (6, 2), (6, 3), (6, 4), (6, 5), (6, 6)}
∴ n(S) = 36
घटना C: पहले पाँसे के ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या दूसरे पाँसे की ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या से बड़ी हो।
C = {(2, 1), (3, 1), (3, 2), (4, 1), (4, 2), (4, 3), (5, 1), (5, 2), (5, 3), (5, 4), (6, 1), (6, 2), (6, 3), (6, 4), (6, 5)}
∴ n(C) = 15
∴ P(C) = `("n"("C"))/("n"("S")) = 15/36 = 5/12`
∴ पहले पाँसे के ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या दूसरे पाँसे की ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या से बड़ी हो इसकी संभाव्यता `5/12` है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
दो पाँसे एक ही समय फेंकने पर निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
पृष्ठभागों पर आने वाली संख्याओं का योगफल कम-से-कम 10 है।
अंकों की पुनरावृत्ति न करते हुए 2, 3, 5, 7, 9 अंकों से दो अंकों वाली संख्या बनायी गई हो तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
वह संख्या विषम हो।
अच्छी तरह से फेंटी गई 52 पत्तों में से एक पत्ता निकाला गया तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
इक्का मिलना।
1 से 100 मेंं से चुनी गई संख्या के अभाज्य संख्या होने की संभाव्यता __________ होगी।
एक हॉकी टीम मेंं 6 बचाव करने वाले 4 आक्रमक तथा एक गोलरक्षक ऐसे खिलाड़ी हैं। यादृच्छिक पद्धति से इनमेंं से एक खिलाड़ी का कप्तान के रूप मेंं चुनाव करना है। तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
बचाव करने वाले खिलाड़ी का कप्तान होना।
एक गुब्बारेवाले के पास 2 लाल, 3 नीला और 4 हरा ऐसे रंगीन गुब्बारों मेंं से एक गुब्बारे को यादृच्छिक पद्धति से देना है तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
प्राप्त गुब्बारे का लाल होना।
0, 1, 2, 3, 4 इन अंकों की सहायता से दो अंकोंवाली संख्या बनानी है। अंकों की पुनरावृत्ति की जा सकती हो तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
वह संख्या अभाज्य संख्या होगी।
एक पाँसा फेंका गया। ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या अभाज्य हो, तो इस घटना की संभाव्यता ज्ञात करने के लिए निम्न कृति को पूर्ण करो:
कृति:
एक पाँसा फेंका गया। नमूना अवकाश ‘S’ है।
S = `{square}`
∴ n(S) = 6
घटना A: ऊपरी पृष्ठभाग पर अभाज्य संख्या हो।
A = `{square}`
∴ n(A) = 3
P(A) = `square/(n(S))`
∴ P(A) = `square`
एक बक्से में 8 लाल गेंद तथा कुछ नीली गेंदें हैं। यादृच्छिक पद्घति से बक्से में से एक गेंद निकालनी है। लाल गेंद तथा नीली गेंद निकालने की संभाव्यता का अनुपात 2 : 5 है। नीली गेंदों की संख्या ज्ञात करो।
अच्छी तरह से फेंटी गई 52 ताश के पत्तों की गड्डी में से एक पत्ता निकाला गया हो, तो वह पत्ता चित्रयुक्त होने की संभाव्यता ज्ञात कीजिये।
