हिंदी

X और Y त्रिभुज LMN की भुजा LN पर स्थित दो बिंदु इस प्रकार हैं कि LX = XY = YN हैं। X से होकर जाती हुई एक रेखा LM के समांतर खींची गई जो MN को Z पर मिलती है। (देखिए आकृति)।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

X और Y त्रिभुज LMN की भुजा LN पर स्थित दो बिंदु इस प्रकार हैं कि LX = XY = YN हैं। X से होकर जाती हुई एक रेखा LM के समांतर खींची गई जो MN को Z पर मिलती है। (देखिए आकृति)। सिद्ध कीजिए कि ar (LZY) = ar (MZYX) है।

योग
Advertisements

उत्तर

दिया गया है - X और Y भुजा LN पर ऐसे बिंदु हैं कि LX = XY = YN और XZ || LM

सिद्ध करना है - ar (ΔLZY) = ar (MZYX)  

उपपत्ति - चूंकि, ΔXMZ और ΔXLZ एक ही आधार XZ पर और एक ही समांतर रेखाओं LM और XZ के बीच स्थित हैं।

तब, ar (ΔXMZ) = ar (ΔXLZ)  ...(i)

समीकरण (i) के दोनों पक्षों में ar (ΔXYZ) जोड़ने पर, हम पाते हैं।

ar (ΔXMZ) + ar (ΔXXZ) = ar (ΔXLZ) + ar (ΔXYZ)

⇒ ar (MZYX) = ar (ΔLZY)

अतः सिद्ध हुआ।

shaalaa.com
एक ही आधार पर और एक ही समांतर रेखाओं के बीच आकृतियाँ
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 9: समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल - प्रश्नावली 9.3 [पृष्ठ ९१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
अध्याय 9 समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल
प्रश्नावली 9.3 | Q 2. | पृष्ठ ९१

संबंधित प्रश्न

यदि E, F, G और H क्रमशः एक समांतर चतुर्भुज ABCD की भुजाओं के मध्य-बिंदु हैं, तो दर्शाइए कि ar (EFGH) = `1/2`ar (ABCD) हैं


ABC और ABD एक ही आधार AB पर बने दो त्रिभुज हैं | यदि रेखाखंड CD रेखाखंड AB से बिंदु O पर समद्विभाजित होता है, तो दर्शाइए कि ar(ABC) = ar(ABD) है 


एक समलंब ABCD, जिसमें AB || DC हैं, के विकर्ण AC और BD परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं | दर्शाइए कि ar(AOD) = ar(BOC) है |


ABCD एक समलंब है, जिसमें AB || DC है और AC के समांतर एक रेखा AB को X पर और BC को Y पर प्रतिच्छेद करती है | सिद्ध कीजिए कि ar (ADX) = ar (ACY) है |

[संकेत : CX को मिलाइए]


निम्नलिखित आकृतियों में से किसमें आप एक ही आधार पर और एक ही समांतर रेखाओं के बीच, बने दो बहुभुज प्राप्त करते हैं :


एक त्रिभुज और एक समांतर चतुर्भुज एक ही आधार पर और एक ही समांतर रेखाओं के बीच स्थित हैं, तो त्रिभुज के क्षेत्रफल का समांतर चतुर्भुज के क्षेत्रफल से अनुपात है


PQRS एक आयत है, जो त्रिज्या 13 cm वाले एक वृत्त के चतुर्थांश के अंतर्गत है। A भुजा PQ पर स्थित कोई बिंदु है। यदि PS = 5 cm है, तो ar (PAS) = 30 cm2 है।  


समांतर चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल 90 cm2 है (आकृति)। ज्ञात कीजिए :

  1. ar (ABEF) 
  2. ar (ABD) 
  3. ar (BEF) 


O एक समांतर चतुर्भुज PQRS के विकर्ण PR पर स्थित कोई बिंदु है (आकृति)। सिद्ध कीजिए कि ar (PSO) = ar (PQO) है।


एक समलंब ABCD में, AB || DC है तथा L भुजा BC का मध्य-बिंदु है। L से होकर, एक रेखा PQ || AD खींची गई है, जो AB को P पर और बढ़ाई गई DC को Q पर मिलती है (आकृति), सिद्ध कीजिए ar (ABCD) = ar (APQD)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×