Advertisements
Advertisements
Question
तीन क्रमागत संख्याओं का योग 156 है। इनमें से वह संख्या ज्ञात कीजिए जो 13 का गुणज है।
Advertisements
Solution
मान लीजिए तीन क्रमागत संख्याएँ x, (x + 1) और (x + 2) हैं।
प्रश्न के अनुसार,
x + (x + 1) + (x + 2) = 156 ...[दिया गया है।]
⇒ 3x + 3 = 156
⇒ 3x = 156 – 3 = 153
∴ `x = 153 xx 1/3 = 51`
इस प्रकार, हमें संख्याएँ 51, 51 + 1 और 51 + 2, अर्थात् 51, 52 और 53 प्राप्त होती हैं। इनमें से केवल 52 ही 13 का गुणज है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
तीन लगातार पूर्णांक बढ़ते क्रम में लेकर उन्हें क्रमश: 2,3 तथा 4 से गुणा कर योग करने पर योगफल 74 प्राप्त होता है। तीनों पूर्णाक ज्ञात कीजिए।
15 वर्ष बाद रवि को आयु उसकी वर्तमान आयु से चार गुनी हो जाएगी। रवि की वर्तमान आयु क्या है?
एक परिमेय संख्या को `5/2` से गुणा कर `2/3` जोड़ने पर `-7/12` प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?
निम्न समीकरण को हल कीजिए और अपने उत्तर की जाँच कीजिए।
4z + 3 = 6 + 2z
अर्पिता की वर्तमान आयु शिल्पा की आयु की तिगुनी है। यदि 3 वर्ष पहले शिल्पा की आयु x वर्ष थी, तो अर्पिता की वर्तमान आयु है –
7 के तीन क्रमागत गुणजों का योग 357 है। तब, इनमें सबसे छोटा गुणज है –
हमीद के पास विभिन्न फलों की तीन पेटियाँ हैं। पेटी A का भार पेटी B के भार से `2 1/2` kg अधिक है और पेटी C का भार पेटी B के भार `10 1/4` kg अधिक है। तीनों पेटियों का कुल भार `48 3/4` kg है। A का भार कितने किलोग्राम है?
एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
₹ 200 को A और B में इस प्रकार विभाजित करने पर कि A द्वारा प्राप्त की गयी राशि का दोगना B द्वारा प्राप्त की गयी राशि के तिगुने से ₹ 200 कम हो, B द्वारा प्राप्त की गयी राशि ज्ञात कीजिए।
मधुलिका ने एक संख्या सोची, उसका दोगुना किया और उसमें 20 जोड़ा। परिणामी संख्या को 25 से भाग देने पर उसे 4 प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?
