Advertisements
Advertisements
प्रश्न
तीन क्रमागत संख्याओं का योग 156 है। इनमें से वह संख्या ज्ञात कीजिए जो 13 का गुणज है।
Advertisements
उत्तर
मान लीजिए तीन क्रमागत संख्याएँ x, (x + 1) और (x + 2) हैं।
प्रश्न के अनुसार,
x + (x + 1) + (x + 2) = 156 ...[दिया गया है।]
⇒ 3x + 3 = 156
⇒ 3x = 156 – 3 = 153
∴ `x = 153 xx 1/3 = 51`
इस प्रकार, हमें संख्याएँ 51, 51 + 1 और 51 + 2, अर्थात् 51, 52 और 53 प्राप्त होती हैं। इनमें से केवल 52 ही 13 का गुणज है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
तीन लगातार पूर्णांक बढ़ते क्रम में लेकर उन्हें क्रमश: 2,3 तथा 4 से गुणा कर योग करने पर योगफल 74 प्राप्त होता है। तीनों पूर्णाक ज्ञात कीजिए।
राहुल और हारुन की वर्तमान आयु में अनुपात 5 : 7 है। 4 वर्ष बाद उनकी आयु का योग 56 वर्ष हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु क्या है?
किसी कक्षा में बालक और बालिकाओं की संख्याओं में अनुपात 7:5 है। यदि बालकों की संख्या बालिकाओं को संख्या से 8 अधिक है तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी है?
निम्न समीकरण को हल कीजिए और अपने उत्तर की जाँच कीजिए।
4z + 3 = 6 + 2z
7 के तीन क्रमागत गुणजों का योग 357 है। तब, इनमें सबसे छोटा गुणज है –
10 के दो क्रमागत गुणजों का योग 210 है। तब, इनमें से छोटा गुणज ______ है।
एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
किसी व्यक्ति को वर्ष 2008 के फरवरी मास के लिए एक टाइपिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया। उसे ₹ 500 प्रति दिन मिलते हैं, परंतु वह जितने दिन अनुपस्थित रहता है उसकी ₹ 100 प्रतिदिन की दर से धनराशि काट ली जाती है। उसे उस माह में वेतन के रूप में ₹ 9100 प्राप्त हुए। उसने कितने दिन कार्य किया?
किसी बस में 40 यात्री हैं, जिनमें से कुछ ₹ 3 के टिकट वाले हैं और शेष ₹ 10 के टिकट वाले हैं। इन यात्रियों से एकत्रित कुल धनराशि ₹ 295 हैं। ज्ञात कीजिए कि कितने यात्रियों के पास ₹ 3 वाली टिकट हैं।
x के किस मान के लिए, निम्न आकार का परिमाप 186 cm है?

