Advertisements
Advertisements
Question
तीन लगातार पूर्णांक बढ़ते क्रम में लेकर उन्हें क्रमश: 2,3 तथा 4 से गुणा कर योग करने पर योगफल 74 प्राप्त होता है। तीनों पूर्णाक ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
माना तीन लगातार पूर्णांक = x, x + 1, x + 2
प्रश्नानुसार तीनो को क्रमशः 2, 3, 4 से गुणा करके जोड़ने पर
2x + 3(x + 1) + 4(x + 2) = 74
या 2x + 3x + 3 + 4x + 8 = 74
या 9x + 11 = 74
दोनों तरफ 11 घटाने पर
9x + 11 - 11 = 74 - 11
9x = 63
दोनों तरफ 9 का भाग देने पर
`(9x)/9 = 63/9`
या x = 7
अतः पहला पूर्णांक = x = 7
दूसरा पूर्णांक = x + 1 = 8
तीसरा पूर्णांक = x + 2 = 9
RELATED QUESTIONS
बाइचुंग के पिताजी उसके दादाजी से 26 वर्ष छोटे हैं और उससे 29 वर्ष बड़े हैं। यदि उन तीनो की आयु का योग 135 वर्ष है तो उनकी आयु अलग-अलग ज्ञात कीजिए।
मेरे पास रु 300 मूल्य के रु 1,रु 2 और रु 5 वाले सिक्के हैं। रु 2 रूपये वाले सिक्कों की संख्या रु 5 वाले सिक्कों की संख्या की तिगुनी है और सिक्कों की कुल संख्या 160 है। मेरे पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने सिक्के है?
अर्पिता की वर्तमान आयु शिल्पा की आयु की तिगुनी है। यदि 3 वर्ष पहले शिल्पा की आयु x वर्ष थी, तो अर्पिता की वर्तमान आयु है –
3 वर्ष पहले एक लड़के की आयु y वर्ष थी। उसकी आयु 2 वर्ष पहले (y – 2) वर्ष थी।
यदि दो संख्याओं का योग 93 है और इनमें से एक x है, तो दूसरी संख्या 93 – x होगी।
तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 48 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
तीन क्रमागत विषम संख्याओं का योग 69 है। इनमें से अभाज्य संख्या ज्ञात कीजिए।
तीन क्रमागत संख्याओं का योग 156 है। इनमें से वह संख्या ज्ञात कीजिए जो 13 का गुणज है।
एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
मधुलिका ने एक संख्या सोची, उसका दोगुना किया और उसमें 20 जोड़ा। परिणामी संख्या को 25 से भाग देने पर उसे 4 प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?
