Advertisements
Advertisements
Question
किसी बस में 40 यात्री हैं, जिनमें से कुछ ₹ 3 के टिकट वाले हैं और शेष ₹ 10 के टिकट वाले हैं। इन यात्रियों से एकत्रित कुल धनराशि ₹ 295 हैं। ज्ञात कीजिए कि कितने यात्रियों के पास ₹ 3 वाली टिकट हैं।
Advertisements
Solution
दिया गया है, यात्रियों की कुल संख्या = 40
माना ₹ 3 मूल्य की टिकट वाले यात्रियों की संख्या x है।
फिर, ₹ 10 मूल्य के टिकट वाले यात्रियों की संख्या = (40 – x)
यात्रियों से कुल संग्रह = ₹ 295 ...[दिया गया है।]
प्रश्न के अनुसार,
3x + 10(40 – x) = 295
⇒ 3x + 400 – 10x = 295
⇒ – 7x = 295 – 400
⇒ – 7x = – 105
⇒ x = `-105 xx ((-1)/7)`
∴ x = 15
अतः ₹ 3 मूल्य की टिकट वाले यात्रियों की संख्या 15 है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
लक्ष्मी एक बैंक में खजांची है। उसके पास नगदी के रूप में रु 100, रु 50 व रु. 10 वाले नोट हैं। उनकी संख्याओं में क्रमश: 2 : 3 : 5 का अनुपात है और उनका कुल मूल्य रु 4,00,000 है। उसके पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने नोट हैं?
तीन क्रमागत संख्याएँ, जिनका योग 12 है, ______, ______ और ______ है।
शिखा की वर्तमान आयु p वर्ष है। रीमू की वर्तमान आयु शिखा की वर्तमान आयु की चार गुनी है। 5 वर्ष बाद, रीमू की आयु 15p वर्ष हो जाएगी।
अंजू और उसकी माँ की आयु का योग 65 वर्ष है। यदि अंजू की वर्तमान आयु y वर्ष है, तो 5 वर्ष पहले उसकी माँ की आयु (60 – y) वर्ष थी।
₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
कौस्तुभ के पास 60 फूल थे। वह एक मंदिर में इनमें से कुछ फूल चढ़ाता है और पाता है कि उसके शेष फूलों और प्रारंभिक फूलों का अनुपात 3:5 है। उस मंदिर में उसके द्वारा चढ़ाए गये फूलों की संख्या ज्ञात कीजिए।
तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 48 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
अनिमा ने अपनी संपत्ति का आधा भाग अपनी पुत्री के लिए छोड़ा, एक तिहाई भाग अपने पुत्र के लिए छोड़ा तथा शेष एक शैक्षणिक संस्थान को दान में दे दिया। यदि दान दी गयी संपत्ति का मूल्य ₹ 1,00000 था, तो अनिमा के पास कुल कितनी संपत्ति थी?
एक महिला ₹ 1,00000 लेकर एक बैंक में गयी। उसने कैशियर से कहा कि वह उसे ₹ 500 और ₹ 1000 वाले नोट इस धनराशि के रूप में दे। उसे कुल 175 नोट मिले। प्रत्येक प्रकार के नोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
x के किस मान के लिए, निम्न आकार का परिमाप 186 cm है?

