English

मनीषा और सविता की वर्तमान आयु का योगफल 31 वर्ष है। 3 वर्ष पूर्व मनीष की आयु सविता की उस समय की आयु की चौगुनी थी, तो दोनों की वर्तमान आयु ज्ञात करो। - Mathematics 1 - Algebra [गणित १ - बीजगणित]

Advertisements
Advertisements

Question

मनीषा और सविता की वर्तमान आयु का योगफल 31 वर्ष है। 3 वर्ष पूर्व मनीष की आयु सविता की उस समय की आयु की चौगुनी थी, तो दोनों की वर्तमान आयु ज्ञात करो।

Sum
Advertisements

Solution

मानो, मनीष की वर्तमान आयु x वर्ष तथा सविता की वर्तमान आयु y वर्ष है।

पहली शर्त के आधार पर,

x + y = 31 .......(I)

3 वर्ष पहले मनीष की आयु = (x − 3) वर्ष तथा

3 वर्ष पहले सविता की आयु = (y − 3) वर्ष होगी।

दूसरी शर्त के आधार पर,

∴ x − 3 = 4(y − 3)

∴ x − 3 = 4y − 12

∴ x − 4y = − 12 + 3

∴ x − 4y = − 9   ...........(II)

समीकरण (I) में से समीकरण (II) घटाने पर,

    x + y =    31 .......(I)
− x − 4y = − 9   ...........(II)
−    +          +      
         5y =   40

∴ y = `40/5` = 8

∴ y = 8

समीकरण (I) में y = 8 प्रतिस्थापित करने पर,

x + y = 31

∴ x + 8 = 31

∴ x = 31 − 8

∴ x = 23

मनीषा तथा सविता की वर्तमान आयु क्रमशः 23 वर्ष तथा 8 वर्ष है।

shaalaa.com
युगपत समीकरण पर आधारित शाब्दिक उदाहरणे
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1: दो चरांकों वाले रेखीय समीकरण - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 1 [Page 29]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 1 दो चरांकों वाले रेखीय समीकरण
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 1 | Q 7. (4) | Page 29

RELATED QUESTIONS

दो संख्याओं का अंतर 3 है। बड़ी संख्या का तीन गुना और छोटी संख्या के दुगुने का योगफल 19 हो तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।


कृति पूर्ण कीजिए।


पिता की आयु मेंं पुत्र की आयु का दुगुना जोड़ने पर योगफल 70 प्राप्त होता है और पुत्र की आयु मेंं पिता की आयु का दुगुना जोड़ने पर 95 प्राप्त होता है तो दोनों की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


10 टन क्षमतावाले मालवाहक ट्रक मेंं A और B ऐसे दो प्रकार के बक्से भरे हैं। यदि A प्रकार के 150 बक्से तथा B प्रकार के 100 बक्से भरे हैं तो ट्रक की 10 टन की क्षमता पूर्ण होती है। यदि A प्रकार के 260 बक्से भरें तब उस ट्रक की 10 टन क्षमता को पूर्ण करने के लिए B प्रकार के 40 बक्से लगते हैं, तो प्रत्येक प्रकार के बक्सों का भार ज्ञात कीजिए।


विशाल ने 1900 किमी के सफर मेंं कुछ दूरी बस से और कुछ दूरी हवाई जहाज से पूरी की। बस का औसत वेग 60 किमी/घंटा है तथा हवाई जहाज का औसत वेग 700 किमी/घंटा है। यदि इस सफर को उसने 5 घंटे मेंं पूरा किया हो तो विशाल ने बस से कितने किमी सफर तय किया?


कांताबेन ने दुकान से डेढ़ किलो चाय की पत्ती तथा पाँच किलो शक्कर खरीदी। दुकान जाने-आने के लिए उन्हें रिक्शा का किराया 50 रूपये देना पड़ा। ऐसे कुल 700 रूपये खर्च हुए। बाद मेंं उन्हें समझ में आया कि यह वस्तुएँ ऑनलाइन ऑर्डर देकर भी उसी दर पर ही घर पहुँच मिलती हैं। अगले महीने उन्होंने 2 किलोग्राम चाय की पत्ती तथा 7 किलोग्राम शक्कर ऑनलाईन मँगवाई तब उन्होंने 880 रूपये खर्च किए। चाय की पत्ती और शक्कर का प्रति किलोग्राम दर ज्ञात कीजिए।


समीकरण हल करके उत्तर लिखिए।

100 रुपये के नोटों की संख्या `square`, 50 रूपये के नोटों की संख्या `square`


एक कारखाने मेंं कुशल और अकुशल मजदूरों की मजदूरी का अनुपात 5 : 3 है। एक कुशल और एक अकुशल मजदूर के एक दिन की कुल मजदूरी 720 रूपये है। तो प्रत्येक कुशल मजदूर और अकुशल मजदूरों की मजदूरी ज्ञात कीजिए।


एक सीधे रास्ते पर A और B दो स्थान हैं। उनके बीच दूरी 30 किमी है। हमीद मोटरसाइकिल से A से B दिशा जाने के लिए निकलता है। उसी समय जोसफ B से A की दिशा मेंं जाने के लिए निकलता है वे दोनों 20 मिनट मेंं एक-दूसरे से मिलते हैं। यदि उसी समय जोसेफ निकलकर विपरीत दिशा मेंं गया होता, तो उसे हमीद तीन घंटे बाद मिलता तो प्रत्येक की गति ज्ञात कीजिए।


किसी समद्विबाहु त्रिभुज की परिमिती 24 सेमी है। सर्वांगसम भुजाओं की लंबाई उसके आधार के दुगुने से 13 सेमी कम है। उस त्रिंभुज की तीनों भुजाओं की लंबाई ज्ञात करो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×