Advertisements
Advertisements
Question
‘जहाँ कोई वापसी नहीं’ पाठ के लिए कोई दूसरा शीर्षक लिखें तथा इसे चुनने के लिए अपने तर्क दें।
Advertisements
Solution
‘जहाँ कोई वापसी नहीं’ पाठ यात्रा-वृतांत शैली में रचित है। जहाँ अमझर गाँव के पर्यावरण विनाश का वर्णन किया गया है। ‘जहाँ कोई वापसी नहीं’ शीर्षक के स्थान पर कोई अन्य शीर्षक जसै- ‘क्या वे दिन लौट आएँगे’ का चयन कर सकते हैं।
तर्क:
इस पाठ में न केवल पर्यावरण संबंधी चिंताओं को रेखांकित किया है, बल्कि विकास के नाम पर पर्यावरणीय विनाश से उत्पन्न होने वाले विस्थापन की मानवीय पीड़ा को भी रेखांकित किया है। लेखक का मानना है कि अंधाधुंध विकास और पर्यावरण सुरक्षा के बीच संतुलन होना चाहिए, नहीं तो विकास हमेशा विस्थापन और पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म देगा और मनुष्य अपने समाज, संस्कृति और पर्यावरण से विस्थापित होकर जीवन जीने को मजबूर होगा।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
अमझर से आप क्या समझते हैं?
आधुनिक भारत के ‘नए शरणार्थी’ किन्हें कहा गया है?
प्रकृति के कारण विस्थापन और औद्योगीकरण के कारण विस्थापन में क्या अंतर है?
यूरोप और भारत की पर्यावरणीय संबंधी चिंताएँ किस प्रकार भिन्न हैं?
लेखक के अनुसार स्वातंत्र्योत्तर भारत की सबसे बड़ी ‘ट्रैजडी’ क्या है?
औद्योगीकरण ने पर्यावरण का संकट पैदा कर दिया है, क्यों और कैसे?
कया स्वच्छता अभियान की ज़रूरत गाँव से ज़्यादा शहरों में है? (विस्थापित लोगों, मज़दूर बस्तियों, सलमस क्षेत्रों, शहरों में बसी झुग्गी बस्तियों के संदर्भ में लिखिए।)
निम्नलिखित पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
आदमी उजड़ेंगे तो पेड़ जीवित रहकर क्या करेंगे?
निम्नलिखित पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है?
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए-
आधुनिक शरणार्थी
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए-
औद्योगीकरण की अनिवार्यता
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए-
प्रकृति, मनुष्य और संस्कृति के बीच आपसी संबंध
निम्नलिखित पंक्ति का भाव-सौंदर्य लिखिए:
कभी-कभी किसी इलाके की संपदा ही उसका अभिशाप बन जाती है।
निम्नलिखित पंक्ति का भाव-सौंदर्य लिखिए-
अतीत का समूचा मिथक संसार पोथियों में नहीं, इन रिश्तों की अदृश्य लिपि में मौजूद रहता था।
पाठ के संदर्भ में निम्नलिखित अभिव्यक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए-
मूक सत्याग्रह
‘किंतु यह भ्रम है ......... डूब जाती हैं।’ इस गद्यांश को भूतकाल की क्रिया के साथ अपने शब्दों में लिखिए।
औद्योगीकरण ने पर्यावरण को कैसे प्रभावित किया है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए।
निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए -
| मेरे लिए एक दूसरी दृष्टि से भी यह अनूठा अनुभव था। लोग अपने गाँवों से विस्थापित होकर कैसी अनाथ, उन्मूलित ज़िंदगी बिताते हैं, यह मैंने हिंदुस्तानी शहरों के बीच बसी मज़दूरों की गंदी, दम घुटती, भयावह बस्तियों और स्लम्स में कई बार देखा था, किंतु विस्थापन से पूर्व वे कैसे परिवेश में रहते होंगे, किस तरह की ज़िंदगी बिताते होंगे, इसका दृश्य अपने स्वच्छ, पवित्र खुलेपन में पहली बार अमझर गाँव में देखने को मिला। |
