English

एक घनाभ आकार के घरेलू मत्स्यालय बनाने के लिए 2 मिमी मोटी काँच का उपयोग (उसकी दीवार) किया उसकी बाहरी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः सेमी में 60.4 × 40.4 × 40.2 है

Advertisements
Advertisements

Question

एक घनाभ आकार के घरेलू मत्स्यालय बनाने के लिए 2 मिमी मोटी काँच का उपयोग (उसकी दीवार) किया उसकी बाहरी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः सेमी में 60.4 × 40.4 × 40.2 है तो उस मत्स्यालय के लिए अधिक-से-अधिक कितना पानी लगेगा ?

Sum
Advertisements

Solution

कांच की मोटाई = 2 मिमी = `2/10` = 0.2 सेमी              ...(1 सेमी = 10 मिमी)

टंकी की भीतरी लंबाई, l = 60.4 − 0.2 − 0.2 = 60.4 − 0.4 = 60 सेमी  

टंकी की भीतरी चौड़ाई, b = 40.4 − 0.2 − 0.2 = 40.4 − 0.4 = 40 सेमी

टंकी की भीतरी ऊंचाई, h = 40.2 − 0.2 = 40 सेमी 

∴ टंकी में लगने वाले पानी की अधिकतम मात्रा 

= टंकी के आंतरिक भाग का घनफल 
= l × b × h
= 60 × 40 × 40
= 96000 सेमी3

मत्स्यालय की टंकी के लिए अधिक-से-अधिक 96000 सेमी3 पानी लगेगा।

shaalaa.com
घनाभ पृष्ठफल
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 9: पृष्ठफल तथा घनफल - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 9 [Page 123]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 2 [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
Chapter 9 पृष्ठफल तथा घनफल
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 9 | Q 2. | Page 123

RELATED QUESTIONS

एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 5 मी, 4 मी और 3 मी हैं। ₹ 7.50 प्रति मी2 की दर से इस कमरे की दीवारों और छत पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।


किसी डिब्बे में भरा हुआ पेंट 9.375 मी2 के क्षेत्रफल पर पेंट करने के लिए पर्याप्त है। इस डिब्बे के पेट से 22.5 सेमी X 10 सेमी X 7.5 सेमी विमाओं वाली कितनी ईंटें पेंट की जा सकती हैं?


एक घनाकार डिब्बे का किनारा 10 सेमी लम्बाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12.5 सेमी, 10 सेमी और 8 सेमी हैं।

  1. किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है और कितना अधिक है?
  2. किस डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कम है और कितना कम है?

धातु की चादर से 1 मी ऊँची और 140 सेमी व्यास के आधार वाली एक बंद बेलनाकार टंकी बनाई जानी है। इस कार्य के लिए कितने वर्ग मीटर चादर की आवश्यकता होगी?

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी बेलनाकार स्तंभ का व्यास 50 सेमी है और ऊँचाई 3.5 मी है। 12.50 प्रति मी2 की दर से इस स्तंभ के वक्र पृष्ठ पर पेंट कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी वृत्ताकार कुएँ का आंतरिक व्यास 3.5 मी है और यह 10 मी गहरा है। ज्ञात कीजिए:

  1. आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  2. ₹ 40 प्रति मी2 की दर से इसके वक्र पृष्ठ पर प्लास्टर कराने का व्यय

`["मान लें "pi=22/7]`


गरम पानी द्वारा गरम रखने वाले एक संयंत्र में 28 मी लम्बाई और 5 सेमी व्यास वाला एक बेलनाकार पाइप है। इस संयंत्र में गर्मी देने वाला कुल कितना पृष्ठ है?

`["मान लें "pi=22/7]`


आकृति में, आप एक लैंपशेड का फ्रेम देख रहे हैं। इसे एक सजावटी कपड़े से ढका जाना है। इस फ्रेम के आधार का व्यास 20 सेमी है और ऊँचाई 30 सेमी है। फ्रेम के ऊपर और नीचे मोड़ने के लिए दोनों ओर 2.5 सेमी अतिरिक्त कपडा भी छोड़ा जाना है। ज्ञात कीजिए कि लैंपशेड को ढकने के लिए कुल कितने कपड़े की आवश्यकता होगी?

`["मान लें "pi=22/7]`


दो घनाभाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्र आकृति में दर्शाया गया है। डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता है? 

(a) (b)

एक आयताकार लंब बेलन का घनफल 34.50 घन मी है तथा उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.5 मी तथा 1.15 मी है तो उस आयताकार लंब बेलन की लंबाई ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×