English

दो संख्याओं के वर्गों का अंतर 120 है। छोटी संख्या का वर्ग, बडी़ संख्या का दुगुना है। वे संख्याएँ ज्ञात करिए।

Advertisements
Advertisements

Question

दो संख्याओं के वर्गों का अंतर 120 है। छोटी संख्या का वर्ग, बडी़ संख्या का दुगुना है। वे संख्याएँ ज्ञात करिए।

Sum
Advertisements

Solution

मानो, बडी़ संख्या x है।

∴ बडी़ संख्या का वर्ग = x2

अब दी गई जानकारी के आधार पर, छोटी संख्या का वर्ग = 2x

दी गई शर्त के आधार पर,

बडी़ संख्या का वर्ग − छोटी संख्या का वर्ग = 120

∴ x2 − 2x = 120 ......(अभीष्ट समीकरण)

∴ x2 − 2x − 120 = 0

∴ x2 − 12x + 10x − 120 = 0

∴ x(x − 12) + 10(x − 12) = 0

∴ (x − 12) (x + 10) = 0

∴ x − 12 = 0 या x + 10 = 0

∴ x = 12 या x = − 10

परंतु, वर्ग संख्या ऋणात्मक नहीं होती।

∴ x ≠ − 10

∴ x = 12

∴ (छोटी संख्या)2 = 2x = 2 × 12 = 24

∴ छोटी संख्या = ± `sqrt24`

∴ बडी़ संख्या 12 तथा छोटी संख्या `sqrt24` अथवा बडी़ संख्या 12 तथा छोटी संख्या `-sqrt24` है।

shaalaa.com
वर्गसमीकरण का उपयोजन (Application of Quadratic Equation)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: वर्गसमीकरण - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 2 [Page 54]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 2 वर्गसमीकरण
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 2 | Q 12. | Page 54

RELATED QUESTIONS

प्रगती की 2 वर्ष पूर्व और 3 वर्ष के बाद की आयु का गुणनफल 84 है, तो उसकी वर्तमान आयु ज्ञात करो?


दो क्रमिक सम प्राकृत संख्याओं के वर्गों का योगफल 244 है, वे संख्याएँ ज्ञात करें।


श्री. मधुसूदन के संतरा के बगीचे मेंं आडी़ कतार मेंं पेडो़ं की संख्या, खडी़ कतार के पेडो़ं की संख्या से 5 अधिक है। यदि संतरे के बगीचे मेंं कुल 150 पेड़ हो। तो आडी़ तथा खडी़ कतार मेंं पेडो़ं की संख्या कितनी होगी? निम्न प्रवाहआकृति के आधार पर उदहारण हल कीजिए।


विवेक किशोर से 5 वर्ष से बडा़ है। इनके गुणात्मक प्रतिलोम का योगफल `1/6` हो, तो उनकी वर्तमान आयु ज्ञात करें।


श्री. कासम का मिट्टी के बर्तन बनाने का कुटीर उद्योग है। वे प्रतिदिन निश्चित संख्या मेंं बर्तन बनाते हैं। प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य बनाये गए बर्तनों की संख्या के 10 गुना से 40 रु अधिक होता है। यदि एक दिन मेंं बर्तनो का लागत मूल्य 600 रु हो तो प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य तथा एक दिन मेंं बनाये गए बर्तनो की संख्या ज्ञात करो।


संख्या 460 को किस प्राकृत संख्या से भाग देने पर भागफल, भाजक के 5 गुने से 6 अधिक तथा शेषफल 1 आता हो तो भागफल तथा भाजक कितना होगा?


मुकुंद के पास सागर से 50 रूपये अधिक हैं। उनके पास की राशियों का गुणनफल 15000 हो तो प्रत्येक के पास कितने रुपये हैं?


रंजना को जन्मदिन के अवसर पर 540 संतरे कुछ विद्यार्थियों मेंं समान रूप से बाँटने हैं। यदि 30 विद्यार्थी अधिक होते प्रत्येक को 3 संतरे कम मिलते। विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करो।


तडवेल मेंं किसान श्री. दिनेश के आयताकार खेत की लंबाई, चौडा़ई से 2 गुनी से 10 मीटर अधिक है। उन्होंने उस खेत मेंं बारिश का पानी एकत्र करने के लिए खेत की चौडा़ई के `1/3` गुने भुजा वाले वर्गाकार खेत मेंं तालाब का निर्माण किया, तब मूल खेत का क्षेत्रफलक खेत मेंं बने तालाब के क्षेत्रफल का 20 गुणा होता है। तो उस खेत की लंबाई और चौडा़ई तथा खेत में बने की तालाब भुजा की लंबाई ज्ञात करो।


एक टंकी को दो चलों से पूरा भरने में 6 घंटे लगते हैं। छोटे नल को वह टंकी भरने में लगने वाला समय बड़े नल से लगने वाले समय से 5 घंटे अधिक लगते हैं, तो प्रत्येक नल को वह टंकी भरने के लिए कितना समय लगेगा ?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×