English

रंजना को जन्मदिन के अवसर पर 540 संतरे कुछ विद्यार्थियों मेंं समान रूप से बाँटने हैं। यदि 30 विद्यार्थी अधिक होते प्रत्येक को 3 संतरे कम मिलते। विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करो। - Mathematics 1 - Algebra [गणित १ - बीजगणित]

Advertisements
Advertisements

Question

रंजना को जन्मदिन के अवसर पर 540 संतरे कुछ विद्यार्थियों मेंं समान रूप से बाँटने हैं। यदि 30 विद्यार्थी अधिक होते प्रत्येक को 3 संतरे कम मिलते। विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करो।

Sum
Advertisements

Solution

माना, 540 संतरे x विद्यार्थियों मेंं बाँटे गए।

∴ प्रत्येक विद्यार्थियों को प्राप्त संतरे = `540/"x"`

नए विद्यार्थियों के आने पर कुल विद्यार्थी = (x + 30), तो प्रत्येक को कम प्राप्त संतरों की संख्या `(540/("x + 30"))` होगी।

दी गई शर्त के आधार पर,

∴ `540/"x" - 540/("x" + 30) = 3`

∴ `(540("x" + 30) - 540"x")/("x" ("x" + 30)) = 3`

∴ `(540 "x" + 16200 - 540"x")/("x"^2 + 30"x") = 3/1`

∴ `16200/("x"^2 + 30"x") = 3/1`

∴ 3(x2 + 30x) = 1 × 16200 ....(वज्र-गुणन)

∴ x2 + 30x = 5400 ....(समीकरण के प्रत्येक पक्ष में 3 से भाग देने पर)

∴ x2 + 30x − 5400 = 0

∴ x2 + 90x – 60x – 5400 = 0 ...`[(-5400 = 90; -60),(90 xx - 60 = - 54000),(90 - 60 = 30)]`

∴ x(x + 90) – 60(x + 90) = 0

∴ (x + 90) (x – 60) = 0

∴ x + 90 = 0 अथवा x – 60 = 0

∴ x = – 90 अथवा x = 60

परंतु, विद्यार्थियों की संख्या ऋणात्मक नहीं हो सकती।

∴ x ≠ – 90

∴ x = 60

∴ विद्यार्थियों की संख्या 60 है।

shaalaa.com
वर्गसमीकरण का उपयोजन (Application of Quadratic Equation)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: वर्गसमीकरण - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 2 [Page 54]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 2 वर्गसमीकरण
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 2 | Q 13. | Page 54

RELATED QUESTIONS

दो क्रमिक सम प्राकृत संख्याओं के वर्गों का योगफल 244 है, वे संख्याएँ ज्ञात करें।


श्री. मधुसूदन के संतरा के बगीचे मेंं आडी़ कतार मेंं पेडो़ं की संख्या, खडी़ कतार के पेडो़ं की संख्या से 5 अधिक है। यदि संतरे के बगीचे मेंं कुल 150 पेड़ हो। तो आडी़ तथा खडी़ कतार मेंं पेडो़ं की संख्या कितनी होगी? निम्न प्रवाहआकृति के आधार पर उदहारण हल कीजिए।


विवेक किशोर से 5 वर्ष से बडा़ है। इनके गुणात्मक प्रतिलोम का योगफल `1/6` हो, तो उनकी वर्तमान आयु ज्ञात करें।


सुयश को गणित विषय की प्रथम जांच परीक्षा मेंं प्राप्त अंक की अपेक्षा द्‍वितीय जांच परीक्षा मेंं 10 अंक अधिक प्राप्त हुए हैं। द्‍वितीय जांच परीक्षा मेंं प्राप्त अंको का 5 गुना प्रथम जांच परीक्षा के अंकों के वर्ग के बराबर हो तो उस प्रथम जांच में परीक्षा मेंं कितने अंक प्राप्त हुए?


श्री. कासम का मिट्टी के बर्तन बनाने का कुटीर उद्योग है। वे प्रतिदिन निश्चित संख्या मेंं बर्तन बनाते हैं। प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य बनाये गए बर्तनों की संख्या के 10 गुना से 40 रु अधिक होता है। यदि एक दिन मेंं बर्तनो का लागत मूल्य 600 रु हो तो प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य तथा एक दिन मेंं बनाये गए बर्तनो की संख्या ज्ञात करो।


किसी नदी मेंं नाव से प्रवाह के विपरीत 36 किमी जाकर वापस उसी स्थान पर आने मेंं प्रतीक को 8 घंटे लगते हैं। यदि शांत पानी मेंं नाव का वेग 12 किमी/घंटा हो तो नदी के प्रवाह का वेग ज्ञात करो।


किसी काम को पूरा करने के लिए पिंटू को निशू से 6 दिन अधिक लगते हैं। दोनों मिलकर वही काम 4 दिन मेंं पूरा कर लेते हैं। उस काम को अकेले पूरा करने के लिए प्रत्येक को कितने दिन लगेंगे?


दो संख्याओं के वर्गों का अंतर 120 है। छोटी संख्या का वर्ग, बडी़ संख्या का दुगुना है। वे संख्याएँ ज्ञात करिए।


संख्या 460 को किसी प्राकृत संख्या से भाग देने पर भागफल, भाजक के 9 गुने से 2 अधिक तथा शेषफल 5 आता हो, तो भाजक तथा भागफल ज्ञात करो।


पाँच क्रमवार प्राकृत संख्याओं का जोड़ 1455 है, तो वह संख्याएँ ज्ञात कीजिये।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×