Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक समकोण त्रिभुज में, सिद्ध कीजिए कि कर्ण के मध्य-बिंदु को उसके सम्मुख शीर्ष से मिलाने वाला रेखाखंड कर्ण का आधा होता है।
Advertisements
उत्तर
दिया गया है - ΔABC में, ∠B = 90° और D, AC का मध्य-बिंदु है।
रचना - BD को E तक इस प्रकार बढ़ाइए कि BD = DE और EC को मिला दे।
सिद्ध करना है - BD = `1/2` AC

प्रमाण - ΔADB और ΔCDE में,
AD = DC ...[∵ D, AC का मध्य-बिंदु है।]
BD = DE ...[रचना द्वारा]
और ∠ADB = ∠CDE ...[शीर्षाभिमुख कोण]
∴ ΔADB ≅ ΔCDE ...[SAS सर्वांगसमता नियम द्वारा]
⇒ AB = EC ...[CPCT द्वारा]
और ∠BAD = ∠DCE ...[CPCT द्वारा]
लेकिन ∠BAD और ∠DCE एकांतर कोण हैं।
तो, EC || AB और BC एक तिर्यक रेखा है।
∴ ∠ABC + ∠BCE = 180° ...[आंतरिक कोण]
⇒ 90° + ∠BCE = 180° ...[∵ ∠ABC = 90°, दिया गया है।]
⇒ ∠BCE = 180° – 90°
⇒ ∠BCE = 90°
ΔABC और ΔECB में,
AB = EC ...[ऊपर सिद्ध किया गया]
BC = CB ...[उभयनिष्ठ पक्ष]
और ∠ABC = ∠ECB ...[प्रत्येक 90°]
∴ ΔABC ≅ ΔECB ...[SAS सर्वांगसम नियम द्वारा]
⇒ AC = EB ...[CPCT द्वारा]
⇒ `1/2` EB = `1/2` AC ...[दोनों पक्षों को 2 से विभाजित करने पर]
⇒ BD = `1/2` AC
अतः सिद्ध हुआ।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
त्रिभुजों ABC और PQR में, ∠A = ∠Q और ∠B = ∠R है। ∆PQR की कौन-सी भुजा ∆ABC की भुजा BC के बराबर होनी चाहिए कि दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हों? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
क्या भुजाओं की लंबाइयाँ 4 cm, 3 cm और 7 cm लेकर किसी त्रिभुज की रचना की जा सकती है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
∆ABC ≅ ∆RPQ दिया हुआ है। क्या यह कहना सत्य है कि BC = QR है? क्यों?
निम्नलिखित आकृति में, l || m है तथा M रेखाखंड AB का मध्य-बिंदु है। दर्शाइए कि M किसी भी रेखाखंड CD का मध्य-बिंदु है जिसके अंत:बिंदु क्रमश : l और m पर स्थित है।

AB = AC वाले एक समद्विबाहु त्रिभुज के कोणों B और C के समद्विभाजक परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं। BO को एक बिंदु M तक बढ़ाया जाता है। सिद्ध कीजिए कि ∠MOC = ∠ABC है।
AB = AC वाले एक समद्विबाहु त्रिभुज के कोणों B और C के समद्विभाजक परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं। दर्शाइए कि ∠ABC के आसन्न एक बहिष्कोण ∠BOC के बराबर हैं।
AB = AC वाला ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है तथा D भुजा BC पर इस प्रकार स्थित है कि AD ⊥ BC है। (आकृति)। ∠BAD = ∠CAD सिद्ध करने के लिए, किसी विद्यार्थी ने निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई :

∆ABD और ∆ACD में,
AB = AC (दिया है)
∠B = ∠C (क्योंकि AB = AC)
तथा ∠ADB = ∠ADC (प्रत्येक 90°)
अतः, ∆ABD ≅ ∆ACD (AAS)
इसलिए, ∠BAD = ∠CAD (CPCT)
उपरोक्त तर्कणों में क्या कमी है?
[संकेत : याद कीजिए कि जब AB = AC हो, तो ∠B = ∠C को कैसे सिद्ध किया जाता है।]
ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें AB = AC है। ∠A का समद्विभाजक BC से D पर मिलता है। सिद्ध कीजिए कि BC = 2AD है।
दर्शाइए कि एक चतुर्भुज ABCD में, AB + BC + CD + DA > AC + BD होता है।
ABCD एक चतुर्भुज इस प्रकार है कि विकर्ण AC दोनों कोणों A और C का समद्विभाजक है। सिद्ध कीजिए कि AB = AD और CB = CD है।
