हिंदी

ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें ∠A = 90° और AB = AC है। ∠B और ∠C ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें ∠A = 90° और AB = AC है। ∠B और ∠C ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें

∠A = 90°

और AB = AC

△ABC में,

AB = AC

⇒ ∠C = ∠B        …(I)      ...[समान भुजाओं के सम्मुख कोण]

अब, △ABC में,

∠A + ∠B + ∠C = 180°      ...[कोण योगफल गुण]

⇒ 90° + ∠B + ∠B = 180°     ...[∵ ∠A = 90° (दिया है) और ∠B = ∠C (I) से]

⇒ 2∠B = 180° – 90°

⇒ 2∠B = 90°

⇒ ∠B = 45°

साथ ही, ∠C = ∠B

⇒ ∠C = 45°

shaalaa.com
त्रिभुजों की सर्वांगसमता के लिए कुछ और कसौटियाँ
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: त्रिभुज - प्रश्नावली 7.2 [पृष्ठ ११५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 9
अध्याय 7 त्रिभुज
प्रश्नावली 7.2 | Q 7. | पृष्ठ ११५

संबंधित प्रश्न

रेखा l कोण A को समद्विभाजित करती है और B रेखा l पर स्थित कोई बिंदु है। BP और BQ कोण A की भुजाओं पर B से डाले गए लंब हैं। (देखिए आकृति) दर्शाइए कि:

  1. △APB ≌ △AQB
  2. BP = BQ है, अर्थात् बिंदु B कोण की भुजाओं से समदूरस्थ है।


BE और CF एक त्रिभुज ABC के दो बराबर शीर्षलम्ब हैं। RHS सर्वांगसमता नियम का प्रयोग करके सिद्ध कीजिए कि ΔABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है।

“यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाएँ और एक कोण दूसरे त्रिभुज की दो भुजाओं और एक कोण के बराबर हों, तो दोनों त्रिभुज अवश्य ही सर्वांगसम होने चाहिए।” क्या यह कथन सत्य है? क्यों?


∆ABC ≅ ∆RPQ दिया हुआ है। क्या यह कहना सत्य है कि BC = QR है? क्यों?


एक समबाहु त्रिभुज के सभी कोण ज्ञात कीजिए।


ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें AB = BC और AD = CD है। दर्शाइए कि BD दोनों कोणों ABC और ADC को समद्विभाजित करता है।


O एक वर्ग ABCD के अभ्यंतर में स्थित बिंदु इस प्रकार है कि OAB एक समबाहु त्रिभुज है। सिद्ध कीजिए कि ∆OCD एक समद्विबाहु त्रिभुज है। 


दर्शाइए कि एक चतुर्भुज ABCD में, AB + BC + CD + DA < 2(BD + AC) होता है।


एक समकोण त्रिभुज में, सिद्ध कीजिए कि कर्ण के मध्य-बिंदु को उसके सम्मुख शीर्ष से मिलाने वाला रेखाखंड कर्ण का आधा होता है।


ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें AB = AD और CB = CD है। सिद्ध कीजिए कि AC, BD का लंब समद्विभाजक है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×