Advertisements
Advertisements
प्रश्न
दर्शाइए कि एक चतुर्भुज ABCD में, AB + BC + CD + DA < 2(BD + AC) होता है।
Advertisements
उत्तर
दिया गया है - ABCD एक चतुर्भुज है।

दिखाने के लिए - AB + BC + CD + DA < 2(BD + AC)
रचना - विकर्ण AC और BD को मिलाइए।
उपपत्ति - ΔOAB में, OA + OB > AB ...(i) [त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से बड़ा होता है।
∆OBC में, OB + OC > BC ...(ii) [त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से बड़ा होता है।]
ΔOCD में, OC + OD > CD ...(iii) [त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से बड़ा होता है।]
ΔODA में, OD + OA > DA ...(iv) [त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से बड़ा होता है।]
समीकरणों (i), (ii), (iii) और (iv) को जोड़ने पर, हम पाते हैं।
2[(OA + OB + OC + OD] > AB + BC + CD + DA
⇒ 2[(OA + OC) + (OB + OD)] > AB + BC + CD + DA
⇒ 2(AC + BD) > AB + BC + CD + DA ...[∵ OA + OC = AC और OB + OD = BD]
⇒ AB + BC + CD + DA < 2(BD + AC)
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
l और m दो समांतर रेखाएँ हैं जिन्हें समांतर रेखाओं p और q का एक अन्य युग्म प्रतिच्छेदित करता है (देखिए आकृति) दर्शाइए कि: △ABC ≌ △CDA है।

आकृति में, AC = AE, AB = AD और ∠BAD = ∠EAC है। दर्शाइए कि BC = DE है।

क्या भुजाओं की लंबाइयाँ 9 cm, 7 cm और 17 cm लेकर किसी त्रिभुज की रचना की जा सकती है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
क्या भुजाओं की लंबाइयाँ 8 cm, 7 cm और 4 cm लेकर किसी त्रिभुज की रचना की जा सकती है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें AC = BC है। AD और BE क्रमश : BC और AC पर शीर्षलंब हैं। सिद्ध कीजिए कि AE = BD है।
एक समकोण त्रिभुज में, सिद्ध कीजिए कि कर्ण के मध्य-बिंदु को उसके सम्मुख शीर्ष से मिलाने वाला रेखाखंड कर्ण का आधा होता है।
दो रेखाएँ l और m बिंदु O पर प्रतिच्छेद करती हैं तथा P बिंदु O से होकर जाने वाली रेखा n पर स्थित कोई बिंदु इस प्रकार है कि P रेखाओं l और m से समदूरस्थ है। सिद्ध कीजिए कि n रेखाओं l और m के बीच बनने वाले कोण का समद्विभाजक है।
एक समलंब ABCD की क्रमशः समांतर भुजाओं AB और DC के मध्य-बिंदुओं M और N को मिलाने वाला रेखाखंड दोनों भुजाओं AB और DC पर लंब है। सिद्ध कीजिए कि AD = BC है।
सिद्ध कीजिए कि एक समबाहु त्रिभुज को छोड़कर, किसी त्रिभुज में सबसे लंबी भुजा का सम्मुख कोण एक समकोण के `2/3` भाग से बड़ा होता हैं।
