English

Hindi Official Board Paper 2024-2025 HSC Commerce (English Medium) 12th Standard Board Exam Question Paper Solution

Advertisements
Hindi [Official Board Paper]
Marks: 80 Maharashtra State Board
HSC Commerce (English Medium)
HSC Science (General)
HSC Arts (English Medium)
HSC Arts (Marathi Medium)
HSC Commerce (Marathi Medium)

Academic Year: 2024-2025
Date & Time: 25th June 2025, 11:00 am
Duration: 3h
Advertisements

सूचनाएँ:

  1. सूचना के अनुसार गद्य, पद्य, विशेष अध्ययन तथा व्यावहारिक हिंदी की कृतियों में आवश्यकता के अनुसार आकृतियों में ही उत्तर लिखना अपेक्षित है।
  2. सभी आकृतियों के लिए पेन का ही उपयोग कीजिए।
  3. सभी आकृतियों में उत्तर पेन से ही लिखना आवश्यक है।
  4. व्याकरण विभाग में पूछी गई कृतियों के उत्तरों के लिए आकृतियों की आवश्यकता नहीं है।

विभाग १ - गद्य : २० अंक
[6]१. (अ)

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

      प्रभात का समय था, आसमान से बरसती हुई प्रकाश की किरणें संसार पर नवीन जीवन की वर्षा कर रही थीं। बारह घंटों के लगातार संग्राम के बाद प्रकाश ने अँधेरे पर विजय पाई थी। इस खुशी में फूल झूम रहे थे, पक्षी मीठे गीत गा रहे थे, पेड़ों की शाखाएँ खेलती थीं और पत्ते तालियाँ बजाते थे। चारों तरफ खुशियाँ झूमती थीं। चारों तरफ गीत गूंजते थे। इतने में साधुओं की एक मंडली शहर के अंदर दाखिल हुई। उनका खयाल था – मन बड़ा चंचल है। अगर इसे काम न हो, तो इधर-उधर भटकने लगता है और अपने स्वामी को विनाश की खाई में गिराकर नष्ट कर डालता है। इसे भक्ति की जंजीरों से जकड़ देना चाहिए। साधु गाते थे -

         सुमर - सुमर भगवान को,
         मूरख मत खाली छोड़ इस मन को।

      जब संसार को त्याग चुके थे, उन्हें सुर-ताल की क्या परवाह थी। कोई ऊँचे स्वर में गाता था, कोई मुँह में गुनगुनाता था और लोग क्या कहते हैं, इन्हें इसकी जरा भी चिंता न थी। ये अपने राग में मगन थे कि सिपाहियों ने आकर घेर लिया और हथकड़ियाँ लगाकर अकबर बादशाह के दरबार को ले चले।

(१) संजाल पूर्ण कीजिए:  (२)

(२) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में आए हुए समानार्थी शब्द ढूँढ़कर लिखिए।  (२)

  1. सुबह - 
  2. गगन - 
  3. बारिश - 
  4. आनंद -

(३) ‘संगीत जीवन को आनंदमय बनाता है’ इस कथन पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]१. (आ)

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

      मैं पढ़-लिखकर नौकरी करने लगा। मौसी से भेंट-मुलाकात कम हो गई। दिलीप का एडमिशन जब एम्स में हुआ था तो मौसा की पोस्टिंग दिल्ली में ही थी। उसने मेडिकल की पढ़ाई भी पूरे ऐश-ओ-आराम के साथ की थी। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चला गया। एक बार जो वह लंदन गया तो वहीं का होकर रह गया। जब तक विवाह नहीं हुआ था तब तक तो आना-जाना प्रायः लगा रहता था। विवाह के बाद उसकी व्यस्तता बढ़ती गई तो आना-जाना भी कम हो गया। मौसी भी कभी-कभी लंदन आती जाती रहती थीं।

      मौसी जब कभी अपनी ससुराल आती थीं तो नैहर भी अवश्य आती थीं। एक बार गाँव में अकाल पड़ा था। वह अकाल दूसरे वर्ष भी दुहरा गया। पूरे इलाके में हाहाकार मचा था। मौसी उन लोगों की हालत देखकर द्रवित हो गईं। उसने अपनी ससुराल से सारा जमा अन्न मँगवाया और बाजार से भी आवश्यकतानुसार क्रय करवाया। तीसरे ही दिन से भंडारा खुल गया। मौसी अपने गाँव की ही नहीं बल्कि पूरे इलाके की आदर्श बेटी बन गई थीं।

(१) उत्तर लिखिए:  (२)

  1. दिलीप का एडमिशन - .................
  2. मौसा की पोस्टिंग - .................
  3. आगे की पढ़ाई के लिए वह - .................
  4. गाँव में पड़ा था - .................

(२) गद्यांश में आए हुए शब्द-युग्म ढूँढ़कर लिखिए:  (२)

  1. ....................
  2. ....................
  3. ....................
  4. ....................

(३) ‘माँ का प्रेम’ इस विषय पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]१. (इ) | निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग ८० से १०० शब्दों में लिखिए: (कोई दो)
[3]१. (इ) (१)

निराला जी की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [2] निराला भाई
[3]१. (इ) (२)

‘पाप के चार हथियार’ निबंध का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [6] पाप के चार हथियार
[3]१. (इ) (३)

‘उड़ो बेटी, उड़ो! पर धरती पर निगाह रखकर’, इस पंक्ति में निहित सुगंधा की माँ के विचार स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [8] सुनो किशोरी
[2]१. (ई) | निम्नलिखित प्रश्नों के मात्र एक वाक्य में उत्तर लिखिए: (कोई दो)
[1]१. (ई) (१)

निम्नलिखित प्रश्‍न का मात्र एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

हिंदी के कुछ आलोचकों द्वारा महादेवी वर्मा को दी गई उपाधि − 

Concept: undefined - undefined
Chapter: [2] निराला भाई
[2]१. (ई) (२)

निम्नलिखित प्रश्‍न का मात्र एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

लेखक कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ जी की भाषाशैली − 

Concept: undefined - undefined
Chapter: [6] पाप के चार हथियार
[1]१. (ई) (३)

आशारानी व्होरा जी की रचनाएँ लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [8] सुनो किशोरी
[1]१. (ई) (४)

साहित्य संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

डॉ. कृष्णकुमार मिश्र जी की रचनाओं के नाम - 

Concept: undefined - undefined
Chapter:
विभाग २ - पद्य : २० अंक
[6]२. (अ)

निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

प्रीति की राह पर चले आओ,
नीति की राह पर चले आओ।
वह तुम्हारी ही नहीं, सबकी है,
गीति की राह पर चले आओ।

          साथ निकलेंगे आज नर-नारी,
          लेंगे काँटों का ताज नर-नारी।
          दोनों संगी हैं और सहचर हैं,
          अब रचेंगे समाज नर नारी।

वर्तमान बोला, अतीत अच्छा था,
प्राण के पथ का मीत अच्छा था।
गीत मेरा भविष्य गाएगा,
यों अतीत का भी गीत अच्छा था।

(१) कृति पूर्ण कीजिए:  (२)



(२) निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर लिखिए:  (२)

  1. नारी - 
  2. नीतियाँ -
  3. राह - 
  4. काँटे -

(३) ‘धरती से जुड़ा रहकर ही मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है,’ इस पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]२. (आ)

निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

आइल बसंत के फूल रे, सुनु रे सखिया।
             सरसों सरसाइल
             अलसी अलसाइल
             धरती हरसाइल
कली-कली मुसुकाइल बन के फूल रे, सुनु रे सखिया ।। 

आइल.........

             खेत बन रँग गइल
             तन मन रंग गइल
             अइसन मन भइल
जइसे इंद्रधनुष के फूल रे, सुनु रे सखिया ।।

आइल.........

             अँखिया कजराइल
             सपना मुसुकाइल
             कंठ राग भराइल
बगिया फूलल यौबन फूल रे, सुनु रे सखिया ।।

आइल.........

(१) आकृति पूर्ण कीजिए:  (२)



(२) सहसंबंध लिखिए:  (२)

  1. सरसों - 
  2. अलसी -
  3. धरती -
  4. कली-कली -

(३) ‘प्राकृतिक सौंदर्य का महत्त्व’ इस विषय पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]२. (इ) (१)

निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर ‘वृंद के दोहे’ कविता का रसास्वादन कीजिए:

  1. रचनाकार का नाम।  (१)
  2. पसंद की पंक्तियाँ।  (१)
  3. पसंद आने का कारण।  (२)
  4. कविता की केंद्रीय कल्पना।  (२)
Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[6]२. (इ) (२)

‘पेड़ हौसला है, पेड़ दाता है’, इस कथन के आधार पर संपूर्ण कविता का रसास्वादन कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[2]२. (ई) | निम्नलिखित प्रश्नों के केवल एकवाक्य में उत्तर लिखिए: (कोई दो)
[1]२. (ई) (१)

निम्नलिखित प्रश्न का केवल एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

कवि डॉ. जगदीश गुप्त जी की दो रचनाओं के नाम लिखिए -

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]२. (ई) (२)

गुरु नानक जी की रचनाओं के नाम लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [5] (अ) गुरुबानी (आ) वृंद के दोहे (पद्य)
[1]२. (ई) (३)

कैलाश सेंगर जी की प्रसिद्ध रचनाओं के नाम - ______

Concept: undefined - undefined
Chapter: [9] चुनिंदा शेर (पद्य)
[1]२. (ई) (४)

निम्नलिखित प्रश्‍न का केवल एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

लोकगीतों के दो प्रकार लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [12] लोकगीत - सुनु रे सखिया, कजरी (पद्य)
विभाग ३ - विशेष अध्ययन : १० अंक
[6]३. (अ)

निम्नलिखित काव्य पंक्तियाँ पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

अपनी जमुना में
जहाँ घंटों अपने को निहारा करती थी में
वहाँ अब शस्त्रों से लदी हुई
अगणित नौकाओं की पंक्ति रोज-रोज कहाँ जाती है?

धारा में बह-बहकर आते हुए टूटे रथ
जर्जर पताकाएँ किसकी हैं?

हारी हुई सेनाएँ, जीती हुई सेनाएँ
नभ को कँपाते हुए युद्ध घोष, क्रंदन स्वर,
भागे हुए सैनिकों से सुनी हुई
अकल्पनीय अमानुषिक घटनाएँ युद्ध की
क्या ये सब सार्थक हैं?
चारों दिशाओं से
उत्तर को उड़-उड़कर जाते हुए
गृद्धों को क्या तुम बुलाते हो

(१) उत्तर लिखिए:  (२)

(२) उचित मिलान कीजिए:  (२)

  1. शस्त्र - ध्वज
  2. पताका - हथियार
  3. जमुना - असंख्य
  4. अगणित - नदी

(३) ‘युद्ध की भीषणता’ इस विषय पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]३. (आ) | निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग ८० से १०० शब्दों में लिखिए:
[4]३. (आ) (१)

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग ८० से १०० शब्दों में लिखिए:

राधा की दृष्टि से जीवन की सार्थकता बताइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [13] विशेष अध्ययन : कनुप्रिया
Advertisements
[4]३. (आ) (२)

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग ८० से १०० शब्दों में लिखिए:

‘कनुप्रिया’ की वेदना को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
विभाग ४ - व्यावहारिक हिंदी, अपठित गद्यांश और पारिभाषिक शब्दावली : २० अंक।
[6]४. (अ) (१)

निम्नलिखित का उत्तर लगभग १०० से १२० शब्दों में लिखिए:

‘चन्द्रयान-३’ इस पर फीचर लेखन कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[6]४. (अ) (२)

परिच्छेद पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

      जीववैज्ञानिकों द्वारा लंबे समय तक किए गए अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि जमीन और पानी के सभी जीव अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रकाश उत्पन्न करते हैं। यहाँ यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि एक जीव द्वारा उत्पन्न किया गया प्रकाश दूसरे जीव द्वारा उत्पन्न किए गए प्रकाश से पूरी तरह भिन्न होता है अर्थात सभी जीव अलग-अलग तरह का प्रकाश उत्पन्न करते हैं।

      प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों द्वारा प्रकाश उत्पन्न करने के निम्न उद्देश्य होते है:-

  • साथी की खोज और संकेतों का आदान-प्रदान।
  • शिकार की खोज और शिकार को आकर्षित करना।
  • कामाफ्लास (camouflage) उत्पन्न करना।
  • आत्मरक्षा

      गहरे सागरों के अनेक जीव शिकार की खोज के लिए अपने शरीर से प्रकाश उत्पन्न करते हैं। एंगलर ऐसी ही मछली है। सागरों और महासागरों के बहुत से जीव विशेष रूप से मछलियाँ कामाफ्लास के लिए प्रकाश उत्पन्न करती हैं। कामाफ्लास किसी जीव की वह स्थिति होती है, जिसमें वह अपने परिवेश से इतना घुल-मिल जाता है कि सरलता से दिखाई नहीं देता। इससे उसे शिकार करने और सुरक्षित रहने में सुविधा होती है।

(१) प्रवाह तालिका पूर्ण कीजिए:  (२)

(२) उपर्युक्त गद्यांश में आएहुए विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए:  (२)

  1. अंधकार - 
  2. अज्ञात -
  3. कठिनता -
  4. असुविधा -

(३) ‘मानव की उन्नति में विज्ञान का महत्त्व’ इस विषय पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]४. (आ) | निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग ८० से १०० शब्दों में लिखिए :
[4]४. (आ) (१)

सूत्र संचालन के विविध प्रकारों पर प्रकाश डालिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [16] व्यावहारिक हिंदी : मैं उद्घोषक
[4]४. (आ) (२)

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग ८० से १०० शब्दों में लिखिए:

ब्लॉग लेखन के लिए आवश्यक गुणों पर प्रकाश डालिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[4]४. (आ) | सही विकल्प चुनकर रिक्तस्थानों की पूर्ति कीजिए:
[1]४. (आ) (१)

‘पल्लवन’ में भाव विस्तार के साथ ______ का स्थान भी महत्त्वपूर्ण होता है।

लेखन

भाषण

चिंतन

वाचन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]४. (आ) (२)

स्नेहा की पत्रकारिता और विशेष रूप में ______ लेखन में बहुत रुचि थी।

फीचर

पल्लवन

ब्लॉग

निबंध

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]४. (आ) (३)

कार्यक्रम कोई भी हो, मंच की ______ बनी रहे।

व्यवस्था

गरिमा

महिमा

प्रतिमा

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]४. (आ) (४)

ब्लॉग लेखन में ______ भाषा का प्रयोग होना चाहिए।

ग्रामीण

बोली

मानक

मिश्र

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]४. (इ)

निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर सूचनाओं अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

      हमें किसी व्यवसाय के चुनने अथवा छोड़ने में चंचलता अथवा जल्दी नहीं करनी चाहिए। कभी-कभी जब मनुष्य अपने व्यवसाय में हजार प्रयत्न करने पर भी सफल नहीं होता तब उसे व्यवसाय बदलकर दूसरा चुनने की आवश्यकता अवश्य होती है। परंतु इससे यह भी सिद्ध होता है कि उसने व्यवसाय को चुनने में बड़ी गलती की। ऐसी गलतियाँ कई कारणों से - बुरी संगति, अचानक घटना, माता-पिता की बुद्धिहीनता अथवा अधूरी शिक्षा के कारण बहुधा हुआ करती हैं। परंतु युवावस्था में मन बहुत चंचल रहता है। किसी काम को खूब सोच-समझकर करना चाहिए। प्रायः ऐसा भी देखा जाता है कि अनेक युवक उस कार्य को करते हैं जिसमें वे कभी सफल नहीं हो सकते और कुछ युवक भ्रमवश उस व्यवसाय को छोड़ बैठते हैं जिसमें थोड़े ही अधिक परिश्रम से वे सफलीभूत हो जाते। ध्यान रखने की बात है कि जो व्यवसाय किसी भी दृष्टि से जितना ही अधिक अच्छा होगा, उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए उतना ही अधिक समय और परिश्रम भी लगेगा। हाँ, जिस राह से हम जा रहे हैं उस राह में यदि सिंह मिल जाए तो हमारा यह सोचना बिलकुल स्वाभाविक होगा कि उस रास्ते के सिवा संसार में अन्य किसी रास्ते में सिंह आ ही नहीं सकता, परंतु बिना परिश्रम के कुछ भी नहीं मिल सकता। इसलिए बाधाओं का सामना करते हुए अपने एक बार के चुने हुए व्यवसाय में दृढतापूर्वक लगे रहना श्रेयस्कर है। बहुत से युवक अपनी योग्यता की डींग हाँके बिना संतुष्ट नहीं होते।

(१) तालिका पूर्ण कीजिए:  (२)

(२) उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित शब्दों के प्रत्यययुक्त शब्द ढूँढ़कर लिखिए:  (२)

  1. चंचल
  2. आवश्यक
  3. सफल
  4. योग्य

(३) ‘व्यवसाय के प्रति युवाओं का दृष्टिकोण’ इस विषय पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]४. (ई) | निम्नलिखित में से किन्हीं चार के पारिभाषिक शब्द लिखिए:
[1]४. (ई) (१)

निम्नलिखित शब्द का पारिभाषिक शब्द लिखिए:

Judge -

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]४. (ई) (२)

निम्नलिखित शब्द का पारिभाषिक शब्द लिखिए:

Invalid

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]४. (ई) (३)

निम्नलिखित शब्द के लिए हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखिए:

Bank Statement

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]४. (ई) (४)

निम्नलिखित शब्द का पारिभाषिक शब्द लिखिए।

Balance Sheet

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]४. (ई) (५)

निम्नलिखित शब्द का पारिभाषिक शब्द लिखिए:

Friction

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]४. (ई) (६)

निम्नलिखित शब्द का पारिभाषिक शब्द लिखिए:

Antiseptics

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]४. (ई) (७)

निम्नलिखित शब्द का पारिभाषिक शब्द लिखिए।

Graphic Table

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]४. (ई) (८)

निम्नलिखित शब्द का पारिभाषिक शब्द लिखिए।

Auxiliary Memory -

Concept: undefined - undefined
Chapter:
विभाग ५ - व्याकरण : १० अंक
[2]५. (अ) | निम्नलिखित वाक्यों का कोष्ठक में दी गई सूचनाओं के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए: (कोई दो)
[1]५. (अ) (१)

निम्नलिखित वाक्य का कोष्ठक में दी गई सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:

संयोग से तभी उन्हें कहीं से तीन सौ रुपये मिल गए थे। (सामान्य भूतकाल)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]५. (अ) (२)

निम्नलिखित वाक्य का कोष्ठक में दी गई सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:

मैं आपकी हर आज्ञा का सिर और सिर के साथ दिल झुकाकर पालन करता हूँ। (सामान्य भविष्यकाल)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (अ) (३)

निम्नलिखित वाक्य का कोष्ठक में दी गई सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:

नये मूल्यों के निर्माण का दम-खम अभी उसमें नहीं था। (पूर्ण वर्तमानकाल)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (अ) (४)

निम्नलिखित वाक्य का कोष्ठक में दी गई सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:

मन बहुत दुखी होता है। (अपूर्ण भूतकाल)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]५. (आ) | निम्नलिखित पंक्तियों में उद्धृत अलंकार पहचानकर उनके नाम लिखिए: (कोई दो)
[1]५. (आ) (१)

निम्नलिखित पंक्ति में उद्धृत अलंकार के नाम पहचानकर लिखिए।

चरण सरोज पखारन लागा।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]५. (आ) (२)

निम्नलिखित उदाहरण के अलंकार पहचानकर लिखिए।

राधा-वदन चंद सो सुंदर।
Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]५. (आ) (३)

निम्नलिखित पंक्ती में उद्धृत अलंकार पहचान कर उसका नाम लिखिए:

हनुमंत की पूँछ में लग न पाई आग।
लंका सगरी जल गई, गए निशाचर भाग ।।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]५. (आ) (४)

निम्नलिखित पंक्ति में उद्धृत अलंकार पहचानकर उनके नाम लिखिए:

एक म्यान में दो तलवारें, कभी नहीं रह सकती हैं
किसी और पर प्रेम पति का, नारियाँ नहीं सह सकती हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[2]५. (इ) | निम्नलिखित पंक्तियों में उद्धृत रस पहचानकर उनके नाम लिखिए: (कोई दो)
[1]५. (इ) (१)

निम्नलिखित पंक्ति में उद्धृत रस पहचानकर उनके नाम लिखिए:

सुडुक-सुडुक घाव से पिल्लू (मवाद) निकाल रहा है,
नासिका से श्वेत पदार्थ निकाल रहा है।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]५. (इ) (२)

निम्नलिखित पंक्ति में उद्धृत रस पहचानकर उनके नाम लिखिए।

एक अचंभा देखा रे भाई।
ठाढ़ा सिंह चरावै गाई।
पहले पूत पाछे मा ई।
चेला कें गुरू लागे पाई।।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[1]५. (इ) (३)

निम्नलिखित पंक्ति में उद्धृत रस पहचानकर उसका नाम लिखिए।

कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात।
भरे भौन में करत हैं, नैननु ही सौं बात।।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (इ) (४)

निम्नलिखित पंक्ति में उद्धृत रस पहचानकर उनके नाम लिखिए।

तू दयालु दीन हौं, तू दानि हौं भिखारि।
हौं प्रसिद्ध पातकी, तू पाप पुंजहारि।।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [19] भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[2]५. (ई) | निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर उचित वाक्यों में प्रयोग कीजिए: (कोई दो)
[1]५. (ई) (१)

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

विवश होना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (ई) (२)

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

धरती पर निगाह रखना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (ई) (३)

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

मरने की फुरसत न होना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (ई) (४)

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

वीरगति को प्राप्त होना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]५. (उ) | निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए: (कोई दो)
[1]५. (उ) (१)

निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए:

दो रोटियाँ माँगकर खा लिया।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (उ) (२)

निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए:

मन बड़ी चंचल हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (उ) (३)

निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए:

वर्तमान युग वीज्ञान और प्रौद्योगिकी की युग है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]५. (उ) (४)

निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए:

मौसी फिर उसी कुरसी पर आकर बैठ गया।

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

Maharashtra State Board previous year question papers 12th Standard Board Exam Hindi with solutions 2024 - 2025

     Maharashtra State Board 12th Standard Board Exam question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our Maharashtra State Board 12th Standard Board Exam question paper 2025 serve as a catalyst to prepare for your Hindi board examination.
     Previous year Question paper for Maharashtra State Board 12th Standard Board Exam -2025 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Hindi, you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of Maharashtra State Board 12th Standard Board Exam.

How Maharashtra State Board 12th Standard Board Exam Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×