English

निम्नलिखित काव्य पंक्तियाँ पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए: अपनी जमुना में जहाँ घंटों अपने को निहारा करती थी में वहाँ अब शस्त्रों से लदी हुई अगणित नौकाओं की पंक्ति रोज-रोज - Hindi

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित काव्य पंक्तियाँ पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

अपनी जमुना में
जहाँ घंटों अपने को निहारा करती थी में
वहाँ अब शस्त्रों से लदी हुई
अगणित नौकाओं की पंक्ति रोज-रोज कहाँ जाती है?

धारा में बह-बहकर आते हुए टूटे रथ
जर्जर पताकाएँ किसकी हैं?

हारी हुई सेनाएँ, जीती हुई सेनाएँ
नभ को कँपाते हुए युद्ध घोष, क्रंदन स्वर,
भागे हुए सैनिकों से सुनी हुई
अकल्पनीय अमानुषिक घटनाएँ युद्ध की
क्या ये सब सार्थक हैं?
चारों दिशाओं से
उत्तर को उड़-उड़कर जाते हुए
गृद्धों को क्या तुम बुलाते हो

(१) उत्तर लिखिए:  (२)

(२) उचित मिलान कीजिए:  (२)

  1. शस्त्र - ध्वज
  2. पताका - हथियार
  3. जमुना - असंख्य
  4. अगणित - नदी

(३) ‘युद्ध की भीषणता’ इस विषय पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Comprehension
Advertisements

Solution

(१)

(२) 

  1. शस्त्र - हथियार
  2. पताका - ध्वज
  3. जमुना - नदी
  4. अगणित - असंख्य

(३) युदूध को विनाश का पर्याय माना जाता है। युदूध से अपार जन-धन और पर्यावरण की क्षति होती है। अनेक सैनिक और नागरिक मारे जाते हैं। इनके कारण अनेक परिवार उजड़ जाते हैं। बसी-बसाई बस्तियाँ नष्ट हो जाती हैं। लोग दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश हो जाते हैं। युदूध में रत दोनों पक्षों को लड़ाई के साजो-सामान और अस्त्र-शस्त्रों की व्यवस्था करने में भारी पूँजी लगानी पड़ती है और इनके विनाश पर भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। विकास कार्यों में लगने वाला धन लड़ाई में स्वाहा हो जाता है। युदूध का दुष्परिणाम वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों की भी भोगना पड़ता है। युदूध बहुत भयानक होता, जिसकी कल्पना से ही दिल दहल उठता है।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (July) Official Board Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×