English

परिच्छेद पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए: जीववैज्ञानिकों द्वारा लंबे समय तक किए गए अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि जमीन और पानी के सभी जीव अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्ति - Hindi

Advertisements
Advertisements

Question

परिच्छेद पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:

      जीववैज्ञानिकों द्वारा लंबे समय तक किए गए अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि जमीन और पानी के सभी जीव अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रकाश उत्पन्न करते हैं। यहाँ यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि एक जीव द्वारा उत्पन्न किया गया प्रकाश दूसरे जीव द्वारा उत्पन्न किए गए प्रकाश से पूरी तरह भिन्न होता है अर्थात सभी जीव अलग-अलग तरह का प्रकाश उत्पन्न करते हैं।

      प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों द्वारा प्रकाश उत्पन्न करने के निम्न उद्देश्य होते है:-

  • साथी की खोज और संकेतों का आदान-प्रदान।
  • शिकार की खोज और शिकार को आकर्षित करना।
  • कामाफ्लास (camouflage) उत्पन्न करना।
  • आत्मरक्षा

      गहरे सागरों के अनेक जीव शिकार की खोज के लिए अपने शरीर से प्रकाश उत्पन्न करते हैं। एंगलर ऐसी ही मछली है। सागरों और महासागरों के बहुत से जीव विशेष रूप से मछलियाँ कामाफ्लास के लिए प्रकाश उत्पन्न करती हैं। कामाफ्लास किसी जीव की वह स्थिति होती है, जिसमें वह अपने परिवेश से इतना घुल-मिल जाता है कि सरलता से दिखाई नहीं देता। इससे उसे शिकार करने और सुरक्षित रहने में सुविधा होती है।

(१) प्रवाह तालिका पूर्ण कीजिए:  (२)

(२) उपर्युक्त गद्यांश में आएहुए विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए:  (२)

  1. अंधकार - 
  2. अज्ञात -
  3. कठिनता -
  4. असुविधा -

(३) ‘मानव की उन्नति में विज्ञान का महत्त्व’ इस विषय पर अपने विचार ४० से ५० शब्दों में लिखिए।  (२)

Comprehension
Advertisements

Solution

(१)

(२) 

  1. अंधकार - प्रकाश
  2. अज्ञात - ज्ञात
  3. कठिनता - सरलता
  4. असुविधा - सुविधा

(३) आज हर ओर विज्ञान का बोलबाला है। हमारे जीवन का हर क्षेत्र विज्ञान के चमत्कारों से प्रभावित है। मानव की उन्नति में विज्ञान का महत्त्वपूर्ण योगदान है। विज्ञान ने ही पहिए की खोज की थी, जिससे मनुष्य के जीवन में गति आ गई। विज्ञान के बल पर ही मनुष्य साइकिल, कार, जहाज तक पहुँचते-पहुँचते आज अंतरिक्ष की यात्रा तक पहुँच गया है। वह चंद्रमा पर भी पहुँच चुका है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचकर यहाँ पहुँचने वालों में विश्व का पहला देश होने का रुतबा हासिल कर चुका है। विज्ञान की सहायता से मानव का जीवन सुखी हो चुका है। बिजली, इलेक्ट्रानिक, संगणक, मनोरंजन के साधन, उपचार प्रणाली में नई क्रांति, कृषि के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग विज्ञान की ही देन हैं।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (July) Official Board Paper

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×