English

योग ज्ञात कीजिए : 1 + (–2) + (–5) + (–8) + ... + (–236)

Advertisements
Advertisements

Question

योग ज्ञात कीजिए :

1 + (–2) + (–5) + (–8) + ... + (–236)

Sum
Advertisements

Solution

यहाँ, पहला पद (a) = 1

तथा सार्व अंतर (d) = (–2) – 1 = –3

∵ AP के n पदों का योग,

Sn = `n/2[2a + (n - 1)d]`

⇒ Sn = `n/2[2 xx 1 + (n - 1) xx (-3)]`

⇒ Sn = `n/2 (2 - 3n + 3)`

⇒ Sn = `n/2 (5 - 3n)`   ...(i)

हम जानते हैं कि, यदि किसी AP का अंतिम पद (l) ज्ञात है, तब

l = a + (n – 1)d

⇒ –236 = 1 + (n – 1)(–3)    ...[∵ l = –236, दिया है]

⇒ –237 = – (n – 1) × 3

⇒ n – 1 = 79

⇒ n = 80

अब n का मान समीकरण (i) में रखने पर हम पाते हैं

Sn = `80/2[5 - 3 xx 80]`

= 40(5 – 240)

= 40 × (–235)

= –9400

अतः, आवश्यक योग –9400 है।

shaalaa.com
A.P. के प्रथम N पदों का योग
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 5: समांतर श्रेढ़ी - प्रश्नावली 5.3 [Page 55]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
Chapter 5 समांतर श्रेढ़ी
प्रश्नावली 5.3 | Q 21. (i) | Page 55

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित समांतर श्रेढ़ी का योग ज्ञात कीजिए:

-37, -33, -29,....,12 पदों तक


एक A.P. में, an = 4, d = 2 और Sn = -14 दिया है। n और a ज्ञात कीजिए।


एक स्कूल के विद्यार्थियों ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए स्कूल के अंदर और बाहर पेड़ लगाने के बारे में सोचा। यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कक्षा का प्रत्येक अनुभाग अपनी कक्षा की संख्या के बराबर पेड़ लगाएगा। उदाहरणार्थ, कक्षा I का एक अनुभाग 1 पेड़ लगाएगा, कक्षा II का एक अनुभाग 2 पेड़ लगाएगा, कक्षा III का एक अनुभाग 3 पेड़ लगाएगा, इत्यादि और ऐसा कक्षा XII तक के लिए चलता रहेगा। प्रत्येक कक्षा के तीन अनुभाग हैं। इस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए कुल पेड़ों की संख्या कितनी होगी?


200 लट्ठों (logs) को ढेरी के रूप में इस प्रकार रखा जाता है : सबसे नीचे वाली पंक्ति में 20 लट्ठे, उससे अगली पंक्ति में 19 लट्ठे, उससे अगली पंक्ति में 18 लट्ठे, इत्यादि (देखिए आकृति)। ये 200 लठ्ठे कितनी पंक्तियों में रखे गए हैं तथा सबसे ऊपरी पंक्ति में कितने लट्ठे हैं?


एक सीढ़ी के क्रमागत डंडे परस्पर 25 cm की दूरी पर हैं (देखिए आकृति)। डंडों की लंबाई एक समान रूप से घटती जाती हैं तथा सबसे निचले डंडे की लंबाई 45 cm है और सबसे ऊपर वाले डंडे की लंबाई 25 cm है। यदि ऊपरी और निचले डंडे के बीच की दूरी `2 1/2` m है, तो डंडों को बनाने के लिए लकड़ी की कितनी लंबाई की आवश्यकता होगी?

[संकेत: डंडों की संख्या = `250/25 + 1` है।]

 


प्रथम 100 प्राकृत संख्याओं के योग को ज्ञात करने से संबद्ध प्रसिद्ध गणितज्ञ ______ है।


योग ज्ञात कीजिए :

`(a - b)/(a + b) + (3a - 2b)/(a + b) + (5a - 3b)/(a + b) + ...` 11 पदों तक


AP: –2, –7, –12,... का कौन-सा पद –77 है? पद –77 तक इस AP का योग ज्ञात कीजिए।


100 और 200 के बीच के उन पूर्णांकों का योग ज्ञात कीजिए, जो 9 से विभाज्य नहीं हैं।

[संकेत (ii) : ये संख्याएँ होंगी : कुल संख्याएँ– 9 से विभाज्य संख्याएँ]


किसी स्कूल के विद्यार्थियों ने, स्कूल के वार्षिक दिवस के उपलक्ष्य में, स्कूल के सीधे मार्ग पर रंगीन झंडियाँ लगाकर स्कूल को सजाने का निर्णय लिया। उनके पास 27 झंडियाँ थीं जिन्हें प्रत्येक 2 मीटर के अंतराल पर लगाया जाना है। इन झंडियों को बीचो-बीच की झंडी के स्थान पर एकत्रित कर लिया जाता हैझंडियाँ लगाने का कार्य रुचि को सौंपा गया। रुचि ने अपनी पुस्तकें वहीं रख दीं जहाँ झंडियों को एकत्रित किया गया था। वह एक बार में केवल एक ही झंडी ले जा सकती है। उसने इस कार्य को पूरा करने तथा अपनी पुस्तकें ले आने के लिए कुल कितनी दूरी तय की ? एक झंडी हाथ में लिए हुए आते अधिकतम कितनी दूरी तय की?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×