Advertisements
Advertisements
Question
संजय को नौकरी करने पर प्रतिमाह कुछ वेतन मिलता है। प्रतिवर्ष उसके वेतन में निश्चित रकम की बढ़ोत्तरी होती है। यदि चार वर्ष बाद उसका वेतन प्रतिमाह 4,500 रुपये हो तथा 10 साल बाद उसका वेतन प्रतिमाह 5,400 रुपये हुआ हो तो उसका प्रारंभिक वेतन तथा वार्षिक बढ़ोत्तरी की रकम ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
माना कि निश्चित मासिक आय x रुपये है।
वार्षिक वेतन वृद्धि रुपये हो
4 वर्ष बाद उनका मासिक वेतन रु. 4500
मासिक वेतन + 4 वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धि = 4500
x + 4y = 4500 ...(I)
10 वर्ष बाद उनका मासिक वेतन 5400 रुपये हो गया
मासिक वेतन + 10 वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धि = 5400
x + 10y = 5400 ...(II)
II में से I घटाना
x + 4y = 4500
- x + 10y = 5400
6y = 900
y = 150
समीकरण (I) में y = 150 रखें
x + 4y = 4500
x + 4 × 150 = 4500
x + 600 = 4500
x = 4500 - 600
x = 3900
इस प्रकार, मासिक वेतन = रु. 3900
वार्षिक वेतन वृद्धि = 150 रु
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
किसी लिफाफे में कुछ 5 रुपये के और कुछ 10 रुपये के नोट हैं। नोटों का कुल मूल्य 350 रु. है। 5 रुपये के नोटों की संख्या, 10 रुपये के नोटों की संख्या के दुगुने से 10 कम है तो लिफाफे में 5 रुपये तथा 10 रुपये के नोटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
किसी चिड़िया घर में शेर और मोर की कुल संख्या 50 है। उनके पैरों की कुल संख्या 140 है तो चिड़िया घर में शेर तथा मोरों की संख्या ज्ञात कीजिए।
किसी दो अंकोंवाली संख्या के अंकों का योगफल 9 है। अंकों के स्थान परिवर्तन से प्राप्त संख्या मूल संख्या से 27 अधिक है तो वह दो अंकोंवाली संख्या ज्ञात कीजिए।
ΔABC में ∠A का माप ∠B तथा ∠C के मापो के योगफल के बराबर है। इसी प्रकार ∠B तथा ∠C के मापों का अनुपात 4:5 है तो त्रिभुज के प्रत्येक कोण का माप ज्ञात कीजिए।
चरांकों के गुणांक समान कर निम्नलिखित समीकरण हल कीजिए।
3x - 4y = 7; 5x + 2y = 3
निम्नलिखित युगपत समीकरण हल कीजिए।
`x/3 + y/4 = 4; x/2 - y/4 = 1`
दो अंकोंवाली कोई संख्या उसके अंकों के योगफल के चौगुने से 3 अधिक है। उस संख्या में 18 जोड़ने पर प्राप्त योगफल मूल संख्या के अंकों के स्थान परिवर्तन से प्राप्त संख्या के बराबर होती है तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
8 पुस्तकों तथा 5 पेन का कुल मूल्य 420 रुपये हैं 5 पुस्तकों तथा 8 पेन का कुल मूल्य 321 रुपये हैं, तो एक पुस्तक तथा दो पेन का कुल मूल्य ज्ञात कीजिए।
किसी रास्ते पर स्थित A तथा B इन दो स्थानों के बीच की दूरी 70 किमी है।एक कार A स्थान से तथा दूसरी कार B स्थान से निकलती है। यदि वे एक ही दिशा में निकलती है तो वे 7 घंटे पश्चात एक दूसरे से मिलती हैं और यदि विपरित दिशा में निकलती हैं 1 घंटे बाद मिलती हैं तो कार का वेग ज्ञात कीजिए।
किसी आयत की लंबाई 5 इकाई कम करने तथा चौड़ाई 3 इकाई बढ़ाने पर उसका क्षेत्रफल 9 वर्ग इकाई कम होता है। यदि लंबाई 3 इकाई कम करने तथा चौड़ाई 2 इकाई बढ़ाने पर उसका क्षेत्रफल 67 वर्ग इकाई बढ़ता हो तो आयत की लंबाई तथा चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
