English

किसी स्पर्धा परीक्षा में कुल 60 प्रश्न हैं। सही उत्तर के लिए दो अंक और गलत उत्तर के लिए ऋण एक अंक दिया जाता था। यशवंत ने सभी 60 प्रश्न हल किए तब उसे परीक्षा में 90 अंक प्राप्त हुए

Advertisements
Advertisements

Question

किसी स्पर्धा परीक्षा में कुल 60 प्रश्न हैं। सही उत्तर के लिए दो अंक और गलत उत्तर के लिए ऋण एक अंक दिया जाता था। यशवंत ने सभी 60 प्रश्न हल किए तब उसे परीक्षा में 90 अंक प्राप्त हुए तो उसके कितने प्रश्नों के उत्तर गलत हुए?

Sum
Advertisements

Solution

माना कि सही उत्तरों की संख्या x और गलत उत्तरों की संख्या y है।

कुल उत्तर = सही की संख्या + गलत की संख्या 

x + y = 60      ...(I)

कुल प्राप्त अंक = 90

2x - y = 90    ...(II)

(I) और (II) जोड़ने पर हमें प्राप्त होता है

3x = 150

⇒ x = 50

समीकरण (I) में x = 50 प्रतिस्थापित करने पर

x + y = 60

50 + y = 60

y = 60 - 50

y = 10

उसके गलत प्रश्नों की संख्या 10 है।

shaalaa.com
दो चरांकोंवाले रेखीय समीकरणों को हल करने की बीजगणितीय विधियाँ - युगपत समीकरण हल करने की चरांकों की निरसन पद्धति
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 5: दो चरांकोंवाले रेखीय समीकरण - प्रश्नसंग्रह संच 5.2 [Page 91]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
Chapter 5 दो चरांकोंवाले रेखीय समीकरण
प्रश्नसंग्रह संच 5.2 | Q (10) | Page 91

RELATED QUESTIONS

किसी लिफाफे में कुछ 5 रुपये के और कुछ 10 रुपये के नोट हैं। नोटों का कुल मूल्य 350 रु. है। 5 रुपये के नोटों की संख्या, 10 रुपये के नोटों की संख्या के दुगुने से 10 कम है तो लिफाफे में 5 रुपये तथा 10 रुपये के नोटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।


किसी भिन्न का हर उसके अंश के दुगुने से 1 अधिक है। अंश तथा हर दोनों में 1 जोड़ने पर उनका अनुपात 1 : 2 हो जाता है तो वह भिन्न ज्ञात कीजिए।


किसी चिड़िया घर में शेर और मोर की कुल संख्या 50 है। उनके पैरों की कुल संख्या 140 है तो चिड़िया घर में शेर तथा मोरों की संख्या ज्ञात कीजिए।


संजय को नौकरी करने पर प्रतिमाह कुछ वेतन मिलता है। प्रतिवर्ष उसके वेतन में निश्चित रकम की बढ़ोत्तरी होती है। यदि चार वर्ष बाद उसका वेतन प्रतिमाह 4,500 रुपये हो तथा 10 साल बाद उसका वेतन प्रतिमाह 5,400 रुपये हुआ हो तो उसका प्रारंभिक वेतन तथा वार्षिक बढ़ोत्तरी की रकम ज्ञात कीजिए।


किसी दो अंकोंवाली संख्या के अंकों का योगफल 9 है। अंकों के स्थान परिवर्तन से प्राप्त संख्या मूल संख्या से 27 अधिक है तो वह दो अंकोंवाली संख्या ज्ञात कीजिए।


ΔABC में ∠A का माप ∠B तथा ∠C के मापो के योगफल के बराबर है। इसी प्रकार ∠B तथा ∠C के मापों का अनुपात 4:5 है तो त्रिभुज के प्रत्येक कोण का माप ज्ञात कीजिए।


चरांकों के गुणांक समान कर निम्नलिखित समीकरण हल कीजिए।

3x - 4y = 7; 5x + 2y = 3


चरांकों के गुणांक समान कर निम्नलिखित समीकरण हल कीजिए।

5x + 7y = 17 ; 3x - 2y = 4


निम्नलिखित युगपत समीकरण हल कीजिए।

`x/3 + 5y = 13 ; 2x + y/2 = 19`


8 पुस्तकों तथा 5 पेन का कुल मूल्य 420 रुपये हैं 5 पुस्तकों तथा 8 पेन का कुल मूल्य 321 रुपये हैं, तो एक पुस्तक तथा दो पेन का कुल मूल्य ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×