Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित युगपत समीकरण हल कीजिए।
`2/x + 3/y = 13` ; `5/x - 4/y = -2`
Advertisements
Solution
`2/x + 3/y = 13` ; `5/x - 4/y = -2`
माना `1/x = u और 1/y = v`
तो, प्राप्त समीकरण हैं
2u + 3v = 13 ...(I) (× 5)
5u - 4v = -2 ...(II) (× 2)
10u + 15v = 65 ...(III)
10u - 8v = - 4 ...(IV)
(III) से (IV) घटाने पर,
10u + 15v = 65
10u - 8v = - 4
- + +
23v = 69
⇒ v = 3
(I) में v का मान रखने पर,
∴ 2u + 3v = 13
⇒ 2u + 3 × 3 = 13
⇒ 2u + 9 = 13
⇒ 2u = 13 - 9
⇒ 2u = 4
⇒ u = 2
`1/x = u ⇒ x = 1/u = 1/2`
`1/y = v ⇒ y = 1/v = 1/3`
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
किसी लिफाफे में कुछ 5 रुपये के और कुछ 10 रुपये के नोट हैं। नोटों का कुल मूल्य 350 रु. है। 5 रुपये के नोटों की संख्या, 10 रुपये के नोटों की संख्या के दुगुने से 10 कम है तो लिफाफे में 5 रुपये तथा 10 रुपये के नोटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
किसी भिन्न का हर उसके अंश के दुगुने से 1 अधिक है। अंश तथा हर दोनों में 1 जोड़ने पर उनका अनुपात 1 : 2 हो जाता है तो वह भिन्न ज्ञात कीजिए।
किसी दो अंकोंवाली संख्या के अंकों का योगफल 9 है। अंकों के स्थान परिवर्तन से प्राप्त संख्या मूल संख्या से 27 अधिक है तो वह दो अंकोंवाली संख्या ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित युगपत समीकरण हल कीजिए।
x - 2y = - 2 ; x + 2y = 10
निम्नलिखित युगपत समीकरण हल कीजिए।
`x/3 + 5y = 13 ; 2x + y/2 = 19`
दो अंकोंवाली कोई संख्या उसके अंकों के योगफल के चौगुने से 3 अधिक है। उस संख्या में 18 जोड़ने पर प्राप्त योगफल मूल संख्या के अंकों के स्थान परिवर्तन से प्राप्त संख्या के बराबर होती है तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
8 पुस्तकों तथा 5 पेन का कुल मूल्य 420 रुपये हैं 5 पुस्तकों तथा 8 पेन का कुल मूल्य 321 रुपये हैं, तो एक पुस्तक तथा दो पेन का कुल मूल्य ज्ञात कीजिए।
किन्हीं दो व्यक्तियों की आय का अनुपात 9:7 है तथा उनके खर्चों का अनुपात 4:3 है। यदि प्रत्येक की बचत 200 रुपये हो तो प्रत्येक की आय ज्ञात कीजिए।
किसी दो अंकोंवाली संख्या तथा उस संख्या के अंकों के स्थान परिवर्तन से प्राप्त संख्या का योगफल 99 है तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
किसी आयत की लंबाई 5 इकाई कम करने तथा चौड़ाई 3 इकाई बढ़ाने पर उसका क्षेत्रफल 9 वर्ग इकाई कम होता है। यदि लंबाई 3 इकाई कम करने तथा चौड़ाई 2 इकाई बढ़ाने पर उसका क्षेत्रफल 67 वर्ग इकाई बढ़ता हो तो आयत की लंबाई तथा चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
