Advertisements
Advertisements
Question
क्रमागत सम संख्याओं के ऐसे युग्म ज्ञात कीजिए जिनमें से प्रत्येक 5 से बड़े हों, तथा उनका योगफल 23 से कम हो।
Sum
Advertisements
Solution
मान लीजिए x और x + 2 दो सम संख्याएँ हैं।
x और x + 2 दोनों ही 5 से बड़ी है।
⇒ x > 5 ...(1)
और x + (x + 2) < 23
∴ 2x + 2 < 23
या 2x < 23 – 2 = 21
∴ 2x < 21 या x < `21/2`
⇒ x < 10.5 ...(2)
(1) और (2) से, हमें 5 < x < 10.5 प्राप्त होता है।
क्योंकि x एक सम संख्या है, इसलिए x के मान 6, 8 और 10 हो सकते हैं।
इस प्रकार, आवश्यक वांछित युग्म (6, 8), (8, 10) और (10, 12) हैं।
shaalaa.com
एक चर राशि के रैखिक असमिकाओं का बीजगणितीय हल और उनका आलेखीय निरूपण
Is there an error in this question or solution?
