English

किसी विद्युत भट्टी की तप्त प्लेट दो प्रतिरोधक कुंडलियों A तथा B की बनी हैं जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 24 Ω है तथा इन्हें पृथक-पृथक, श्रेणीक्रम में अथवा पार्श्वक्रम में संयोजित करके उपयोग किया

Advertisements
Advertisements

Question

किसी विद्युत भट्टी की तप्त प्लेट दो प्रतिरोधक कुंडलियों A तथा B की बनी हैं जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 24 Ω है तथा इन्हें पृथक-पृथक, श्रेणीक्रम में अथवा पार्श्वक्रम में संयोजित करके उपयोग किया जा सकता है। यदि यह भट्टी 220 V विद्युत स्रोत से संयोजित की जाती है तो तीनों प्रकरणों में प्रवाहित विद्युत धाराएँ क्या हैं?

Numerical
Advertisements

Solution

दिया है: विद्युत स्रोत की वोल्टता (V) = 220 V

कुंडली A का प्रतिरोध R1 = 24 Ω

कुंडली B का प्रतिरोध R2 = 24 Ω

(a) पहले प्रकरण में - जब इन कुंडलियों को पृथक-पृथक विद्युत स्रोतों से संयोजित किया जाता है, तब

प्रवाहित विद्युत धारा I = `"V"/"R"_1 = "V"/"R"_2 = 220/24` = 9.2 A

अतः प्रत्येक कुंडली से प्रवाहित धारा = 9.2 A

(b) दूसरे प्रकरण में - जब इन्हें श्रेणीक्रम में संयोजित किया जाता है, तब कुल प्रतिरोध-

R = R1 + R2

= 24 Ω + 24 Ω

= 48 Ω 

इसलिए, प्रवाहित विद्युत धारा I = `"V"/"R"`

= `(220  "V")/(48 Ω)`

= 4.58 A

= 4.6 A

(c) तीसरे प्रकरण में - जब कुंडलियों को पार्श्वक्रम में संयोजित किया जाता है, तब कुल प्रतिरोध-

`1/"R" = 1/"R"_1 + 1/"R"_2`

= `1/24 + 1/24`

= `2/24`

R = `24/2` = 12 Ω 

अतः प्रवाहित विद्युत धारा I = `"V"/"R"`

= `(220  "V")/(12 Ω)`

= 18.33 A

= 18.3 A

shaalaa.com
प्रतिरोधकों के निकाय का प्रतिरोध - पार्श्वक्रम में संयोजित प्रतिरोधक
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 11: विद्युत - अभ्‍यास [Page 215]

APPEARS IN

NCERT Vigyaan [Hindi] Class 10
Chapter 11 विद्युत
अभ्‍यास | Q 13. | Page 215
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×