Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी विद्युत भट्टी की तप्त प्लेट दो प्रतिरोधक कुंडलियों A तथा B की बनी हैं जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 24 Ω है तथा इन्हें पृथक-पृथक, श्रेणीक्रम में अथवा पार्श्वक्रम में संयोजित करके उपयोग किया जा सकता है। यदि यह भट्टी 220 V विद्युत स्रोत से संयोजित की जाती है तो तीनों प्रकरणों में प्रवाहित विद्युत धाराएँ क्या हैं?
Advertisements
उत्तर
दिया है: विद्युत स्रोत की वोल्टता (V) = 220 V
कुंडली A का प्रतिरोध R1 = 24 Ω
कुंडली B का प्रतिरोध R2 = 24 Ω
(a) पहले प्रकरण में - जब इन कुंडलियों को पृथक-पृथक विद्युत स्रोतों से संयोजित किया जाता है, तब
प्रवाहित विद्युत धारा I = `"V"/"R"_1 = "V"/"R"_2 = 220/24` = 9.2 A
अतः प्रत्येक कुंडली से प्रवाहित धारा = 9.2 A
(b) दूसरे प्रकरण में - जब इन्हें श्रेणीक्रम में संयोजित किया जाता है, तब कुल प्रतिरोध-
R = R1 + R2
= 24 Ω + 24 Ω
= 48 Ω
इसलिए, प्रवाहित विद्युत धारा I = `"V"/"R"`
= `(220 "V")/(48 Ω)`
= 4.58 A
= 4.6 A
(c) तीसरे प्रकरण में - जब कुंडलियों को पार्श्वक्रम में संयोजित किया जाता है, तब कुल प्रतिरोध-
`1/"R" = 1/"R"_1 + 1/"R"_2`
= `1/24 + 1/24`
= `2/24`
R = `24/2` = 12 Ω
अतः प्रवाहित विद्युत धारा I = `"V"/"R"`
= `(220 "V")/(12 Ω)`
= 18.33 A
= 18.3 A
