Advertisements
Advertisements
Question
किसी त्रिभुज की दो बराबर भुजाओं में से प्रत्येक तीसरी भुजा के तिगुने से 4 मी कम है। यदि त्रिभुज का परिमाप 55 मी है, तो उसकी भुजाएँ ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
माना त्रिभुज की तीसरी भुजा x मीटर है।
तब, त्रिभुज की दो बराबर भुजाएँ = (3x – 4) मीटर
दिया गया है, त्रिभुज का परिमाप = 55 मीटर
∵ त्रिभुज का परिमाप = त्रिभुज की भुजाओं का योग
∴ x + 3x – 4 + 3x – 4 = 55
⇒ 7x – 8 = 55
⇒ 7x = 55 + 8
⇒ 7x = 63
⇒ x = `63/7`
∴ x = 9
अतः, त्रिभुज की विमाएँ 9 मीटर, (3 × 9 – 4) मीटर और (3 × 9 – 4) मीटर हैं, अर्थात 9, (27 – 4) और (27 – 4) मीटर, अर्थात 9 मीटर, 23 मीटर और 23 मीटर।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
निम्न समीकरण को हल कीजिए और अपने उत्तर की जाँच कीजिए।
4z + 3 = 6 + 2z
यदि दो संख्याओं का योग 93 है और इनमें से एक x है, तो दूसरी संख्या 93 – x होगी।
₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 48 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
चार क्रमागत पूर्णांकों का योग 266 है। ये पूर्णांक क्या है?
एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
एक महिला ₹ 1,00000 लेकर एक बैंक में गयी। उसने कैशियर से कहा कि वह उसे ₹ 500 और ₹ 1000 वाले नोट इस धनराशि के रूप में दे। उसे कुल 175 नोट मिले। प्रत्येक प्रकार के नोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
एक स्टीमर धारा के अनुकूल जाते हुए दो बंदरगाहों के बीच की दूरी 5 घंटे में तय करता है, जबकि वह यही दूरी धारा के प्रतिकूल जाते हुए 6 घंटे में तय करता है। यदि धारा की चाल 1 km/h है, तो शांत जल में स्टीमर की चाल ज्ञात कीजिए।
दो स्थानों A और B के बीच की दूरी 210 km है। A और B से दो कारें एक साथ विपरीत दिशाओं में चलना प्रारंभ करती हैं तथा 3 घंटे के बाद उनके बीच की दूरी 54 km है। यदि एक कार की चाल दूसरी कार की चाल से 8 km/h कम है, तो प्रत्येक कार की चाल ज्ञात कीजिए।
x के किस मान के लिए, निम्न आकार का परिमाप 77 cm है?

