English

किसी त्रिभुज के कोण एक AP में हैं। सबसे बड़ा कोण सबसे छोटे कोण का दुगुना है। त्रिभुज के सभी कोण ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

किसी त्रिभुज के कोण एक AP में हैं। सबसे बड़ा कोण सबसे छोटे कोण का दुगुना है। त्रिभुज के सभी कोण ज्ञात कीजिए।

Sum
Advertisements

Solution

दिया गया है कि, त्रिभुज के कोण AP में हैं।

माना A, B और C एक ∆ABC के कोण हैं।

B = `(A + C)/2`

⇒ 2B = A + C  ...(i)

हम जानते हैं कि, एक ∆ABC के सभी आंतरिक कोणों का योग 180° होता है।

A + B + C = 180°

⇒ 2B + B = 180° ...[समीकरण (i) से]

⇒ 3B = 180°

⇒ B = 60°

माना सबसे बड़ा और सबसे छोटा कोण क्रमशः A और C है।

A = 2C [शर्त से]  ...(ii)

अब, B और A का मान समीकरण (i) में रखने पर, हमें प्राप्त होता है।

2 × 60° = 2C + C

⇒ 120° = 3C

⇒ C = 40°

C का मान समीकरण (ii) में रखने पर, हमें प्राप्त होता है।

A = 2 × 40°

⇒ A = 80°

अतः, त्रिभुज के आवश्यक कोण 80°, 60° और 40° हैं।

shaalaa.com
समांतर श्रेढ़ियाँ
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 5: समांतर श्रेढ़ी - प्रश्नावली 5.3 [Page 55]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
Chapter 5 समांतर श्रेढ़ी
प्रश्नावली 5.3 | Q 13. | Page 55

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित A.P. है या नहीं? यदि कोई A.P. है, तो इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए और इनके तीन और पद लिखिए:

2, 4, 8, 16,...


निम्नलिखित A.P. है या नहीं? यदि कोई A.P. है, तो इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए और इनके तीन और पद लिखिए:

`3, 3 + sqrt2, 3 + 2sqrt2, 3 + 3sqrt2,....`


निम्नलिखित A.P. है या नहीं? यदि कोई A.P. है, तो इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए और इनके तीन और पद लिखिए:

12, 32, 52, 72,...


निम्नलिखित A.P. है या नहीं? यदि कोई A.P. है, तो इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए और इनके तीन और पद लिखिए:

12, 52, 72, 73,...


किसी A.P. के प्रथम और अंतिम पद क्रमशः 17 और 350 हैं। यदि सार्व अंतर 9 है, तो इसमें कितने पद हैं और इनका योग क्या है?


निम्नलिखित में कौन एक AP बनाते हैं? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।

–1, –1, –1, –1,...


निम्नलिखित में कौन एक AP बनाते हैं? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।

1, 1, 2, 2, 3, 3,...


निम्नलिखित में कौन एक AP बनाते हैं? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।

`sqrt(3), sqrt(12), sqrt(27), sqrt(48)`

जब प्रथम किलोमीटर का टैक्सी का किराया 15 रु है और प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर का किराया 8 रु है, तो प्रत्येक किलोमीटर के बाद टैक्सी के किराए से AP नहीं बनती है, क्योंकि प्रत्येक किलोमीटर के बाद कुल किराया (रु में) निम्नलिखित है : 

15, 8, 8, 8,...

क्या यह कथन सत्य है? कारण दीजिए।


यदि दो समांतर श्रेढ़ियों 9, 7, 5,... और 24, 21, 18,... के n वें पद एक ही हैं, तो n का मान ज्ञात कीजिए। साथ ही, वह पद भी ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×