Advertisements
Advertisements
Question
किसी स्थान पर 16 m और 12 m व्यास वाले दो वृत्ताकार पाकों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर क्षेत्रफल का एक अकेला वृत्ताकार पार्क बनाने का प्रस्ताव है। नये पार्क की त्रिज्या होगी ______ ।
Options
10 m
15 m
20 m
24 m
Advertisements
Solution
किसी स्थान पर 16 m और 12 m व्यास वाले दो वृत्ताकार पाकों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर क्षेत्रफल का एक अकेला वृत्ताकार पार्क बनाने का प्रस्ताव है। नये पार्क की त्रिज्या होगी 10 m।
स्पष्टीकरण:
मान लीजिए D1 पहले वृत्ताकार पार्क का व्यास = 16 m है।
∴ पहले वृत्ताकार पार्क की त्रिज्या R1 = 8 m
पहले गोलाकार पार्क का क्षेत्रफल = πr2 = π(8)2 = 64 π m2
मान लीजिए D2 दूसरे वृत्ताकार पार्क का व्यास = 12 m है।
∴ दूसरे वृत्ताकार पार्क की त्रिज्या R2 = 6 m
दूसरे वृत्ताकार पार्क का क्षेत्रफल = πr2 = π(6)2 = 36 π m2
अब, हमें दिया गया है कि,
एक वृत्ताकार पार्क का क्षेत्रफल = पहले वृत्ताकार पार्क का क्षेत्रफल + दूसरे वृत्ताकार पार्क का क्षेत्रफल
∴ πR2 = 64π + 36π = 100π ...(जहाँ R एकल वृत्ताकार पार्क की त्रिज्या है।)
πR2 = 100π
⇒ R2 = 100
⇒ R = 10
∴ एक वृत्ताकार पार्क की त्रिज्या 10 m होगी।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
किसी कार के प्रत्येक पहिए का व्यास 80 सेमी है। यदि यह कार 66 किमी प्रति घंटे की चाल से चल रही है, तो 10 मिनट में प्रत्येक पहिया कितने चक्कर लगाती है?
[इस्तेमाल करें Π = 22/7]
किसी कार के दो वाइपर हैं, परस्पर कभी आच्छादित नहीं होते हैं। प्रत्येक वाइपर की पत्ती की लंबाई 25 सेमी है और 115° के कोण तक घूम कर सफाई कर सकता है। पत्तियों की प्रत्येक बुहार के साथ जितना क्षेत्रफल साफ हो जाता है, वह ज्ञात कीजिए।
[उपयोग `pi = 22/7`]
जहाजों को समुद्र में जलस्तर के नीचे स्थित चट्टानों की चेतावनी देने के लिए, एक लाइट हाउस 80 डिग्री कोण वाले एक त्रिज्यखंड में 16.5 किमी की दूरी तक लाल रंग का प्रकाश फैलाता है। समुद्र के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसमें जहाज को चेतावनी दी जा सके। [उपयोग π = 3.14]
दी गई आकृति एक दौड़ने का पथ दर्शाती है, जिसके बाएँ और दाएँ सिरे अर्धवृत्ताकार हैं।

दोनों आंतरिक समांतर रेखाखंडों के बीच की दूरी 60 मी है तथा इनमें से प्रत्येक रेखाखंड 106 मी लंबा है। यदि यह पथ 10 मी चौड़ा है, तो ज्ञात कीजिए।
- पथ के आंतरिक किनारों के अनुदिश एक पूरा चक्कर लगाने में चली गई दूरी
- पथ का क्षेत्रफल
[उपयोग Π = 22/7]
यदि एक वृत्त की परिधि और एक वर्ग का परिमाप बराबर है, तो ______।
त्रिज्या के एक अर्धवृत्त के अंतर्गत खींचे जा सकने वाले सबसे बड़े त्रिभुज का क्षेत्रफल ______ है।
त्रिज्याओं 24 cm और 7 cm वाले दो वृत्तों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर क्षेत्रफल वाले एक वृत्त का व्यास ______ है।
क्या यह कहना सत्य होगा कि त्रिज्या a cm वाले एक वृत्त के परिगत वर्ग का परिमाप 8 cm है? अपने उत्तर का कारण दीजिए।
क्या लंबाई a cm और चौड़ाई b cm (a > b) वाले एक आयत के अंदर खींचे जा सकने वाले सबसे बड़े वृत्त का क्षेत्रफल πb2 cm2 है? क्यों?
क्या यह कहना सत्य है कि व्यास p cm वाले एक वृत्त के अंतर्गत वर्ग का क्षेत्रफल p2 cm2 है? क्यों?
