English

किसी कार के प्रत्येक पहिए का व्यास 80 सेमी है। यदि यह कार 66 किमी प्रति घंटे की चाल से चल रही है, तो 10 मिनट में प्रत्येक पहिया कितने चक्कर लगाती है?

Advertisements
Advertisements

Question

किसी कार के प्रत्येक पहिए का व्यास 80 सेमी है। यदि यह कार 66 किमी प्रति घंटे की चाल से चल रही है, तो 10 मिनट में प्रत्येक पहिया कितने चक्कर लगाती है?

[इस्तेमाल करें Π = 22/7]

Sum
Advertisements

Solution

कार के पहिये का व्यास = 80 cm

कार के पहिए की त्रिज्या (r) = 40 cm

पहिये की परिधि = 2πr

= 2π (40) = 80π सेमी

कार की गति = 66 किमी/घंटा

= `(66x100000)/60` सेमी/मिनट

= 110000 सेमी/मिनट

कार द्वारा 10 मिनट में तय की गई दूरी

= 110000 × 10 = 1100000 सेमी

माना कार के पहिए के चक्करों की संख्या n है।

n × 1 चक्कर में तय की गई दूरी (यानी परिधि)

= 10 मिनट में तय की गई दूरी

n x  80Π = 1100000

`n = (1100000xx7)/(80xx22)`

= `(35000)/8` = 4375

इसलिए, कार का प्रत्येक पहिया 4375 चक्कर लगाएगा।

shaalaa.com
वृत्त का परिमाप और क्षेत्रफल - एक समीक्षा
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

किसी कार के दो वाइपर हैं, परस्पर कभी आच्छादित नहीं होते हैं। प्रत्येक वाइपर की पत्ती की लंबाई 25 सेमी है और 115° के कोण तक घूम कर सफाई कर सकता है। पत्तियों की प्रत्येक बुहार के साथ जितना क्षेत्रफल साफ हो जाता है, वह ज्ञात कीजिए।

[उपयोग `pi = 22/7`]


जहाजों को समुद्र में जलस्तर के नीचे स्थित चट्टानों की चेतावनी देने के लिए, एक लाइट हाउस 80 डिग्री कोण वाले एक त्रिज्यखंड में 16.5 किमी की दूरी तक लाल रंग का प्रकाश फैलाता है। समुद्र के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसमें जहाज को चेतावनी दी जा सके। [उपयोग  π = 3.14]


एक गोल मेजपोश पर छ: समान डिजाइन बने हुए हैं जैसा की दी गई आकृति में दर्शाया गया है। यदि मेजपोश की त्रिज्या 28 सेमी है, तो 0.35 रु प्रति वर्ग सेंटीमीटर की दर से इन डिजाइनों को बनाने की लागत ज्ञात कीजिए।

[`sqrt3 = 1.7` का प्रयोग करें]


त्रिज्या R वाले वृत्त के उस त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल जिसका कोण p° है, निम्नलिखित है ______.


दी गई आकृति एक दौड़ने का पथ दर्शाती है, जिसके बाएँ और दाएँ सिरे अर्धवृत्ताकार हैं।

दोनों आंतरिक समांतर रेखाखंडों के बीच की दूरी 60 मी है तथा इनमें से प्रत्येक रेखाखंड 106 मी लंबा है। यदि यह पथ 10 मी चौड़ा है, तो ज्ञात कीजिए।

  1. पथ के आंतरिक किनारों के अनुदिश एक पूरा चक्कर लगाने में चली गई दूरी
  2. पथ का क्षेत्रफल

[उपयोग Π = 22/7]


त्रिज्या के एक अर्धवृत्त के अंतर्गत खींचे जा सकने वाले सबसे बड़े त्रिभुज का क्षेत्रफल ______ है।


भुजा 6 cm वाले एक वर्ग के अंतर्गत खीचे जा सकने वाले वृत्त का क्षेत्रफल ______ है।


क्या यह कहना सत्य होगा कि त्रिज्या a cm वाले एक वृत्त के परिगत वर्ग का परिमाप 8 cm है? अपने उत्तर का कारण दीजिए।


क्या यह कहना सत्य है कि व्यास p cm वाले एक वृत्त के अंतर्गत वर्ग का क्षेत्रफल p2 cm2 है? क्यों? 


आकृति में, विकर्ण 8 cm वाला एक वर्ग एक वृत्त के अंतर्गत है। छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×