Advertisements
Advertisements
Question
Advertisements
Solution
वृक्षारोपण पर भाषण
मेरे प्यारे दोस्तो,
आप सभी को मेरा नमस्कार ! आज मैं आपके समक्ष वृक्षारोपण पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत करने जा रहा हूँ। मैंने यह विषय इसलिए चुना क्योंकि हमारी आज की दुनिया अनेक समस्याओं से घिरी हुई है और इनमें से सबसे बड़ी समस्या पेड़ों की कटाई के कारण उत्पन्न हो रही है। लोग पेड़ों के महत्त्व को जाने बिना अपने फायदे के लिए उन्हें काट रहे हैं। पेड़ प्रकृति की तरफ से धरती पर मानव को दिया गया सबसे अनमोल उपहार है।
हमें अपने जीवन में पेड़ों के महत्त्व को समझना चाहिए और धरती पर जीवन को बचाने के लिए अपना सबसे बेहतर प्रयास करना चाहिए। पेड़ पौधे सोने की तरह मूल्यवान है; इसी वजह से इन्हें धरती पर 'हरा सोना' कहा जाता है। संपत्ति के साथ ही हमारी सेहत का ये वास्तविक स्रोत हैं, क्योंकि ये ऑक्सीजन, ठंडी हवा, फल, मसाले, सब्जी, दवा, पानी, लकड़ी, फर्नीचर, छाया, जलाने के लिए इर्धन, जानवरों के लिए चारा आदि हमें प्रदान करते हैं। ये जहरीली गैसों वाली हवा को ताजा करते हैं और हमें वायु प्रदूषण से भी बचाते हैं इसलिए दोस्तों मेरी बात गौर से सुनो...
प्रदूषण से धरती को है खतरा।
पेड़-पौधे लगाकर दूर कर सकते हैं खतरा।।
पेड़ को रखो संरक्षित,
आनेवाला कल रहेगा सुरक्षित।।
प्रकृति से हाथ मिलाओ..
पेड़ लगाओ।। पेड़ बचाओ।।
दोस्तो! हम चाहे कहीं भी रहे, पर्यावरण की देखभाल करना हमारे लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। छोटे स्तर पर काम शुरू करें। अपने घर के आँगन, गली, मुहल्ले, बगीचे जंगल जहाँ भी आपको लगे कि यहाँ पेड़ लगाया जा सकता है, तो जरूर लगाइए। अपने मित्रों के साथ पृथ्वी दिवस मनाइए और पेड़ों के महत्त्व के बारे में अपने परिवार, समाज, राज्य, देश और पूरे विश्व को जागरूक बनाइए।
दोस्तो! मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी आज के मेरे इस वक्तव्य से वृक्षारोपण का महत्त्व भलीभाँति समझ गए होंगे और इस धरती को हरा-भरा करने लिए आवश्यक कदम जरूर उठाएँगे।
धन्यवाद!
RELATED QUESTIONS
शब्दों के आधार पर कहानी लिखो :
ग्रंथालय, स्वप्न, पहेली, काँच
‘जल के अपव्यय की रोकथाम’ संबंधी चित्रकला प्रदर्शनी का आकर्षक विज्ञापन तैयार करो।
मैंने समझा खेती से आई तब्दीलियाँ पाठ से
अपने विद्यालय में आयोजित ‘स्वच्छता अभियान’ का वृत्तांत लिखो। वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख आवश्यक है।
पूरी वर्णमाला क्रम से पढ़ो:
क्ष श य प त ट च क ए अ ञ ष र फ
थ ठ छ ख ऐ आ ज्ञ स ल ब घ ढ़ ई ॠ
द ड ज ग ओ इ श्र ह व भ ध ढ झ ऑ
ळ म न ण त्र ङ अं उ ड़ अः ऊ अँ औ
तुम्हें रुपयों से भरा बटुआ मिल जाए तो .....

मैंने समझा शब्द संपदा पाठ से
।। बिन माँगे मोती मिले।।
यदि प्रकृति में सुंदर - सुंदर रंग नहीं होते तो ..........
चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो:

____________
बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?
यदि सच में हमारे मामा का घर चॉंद पर होता तो...
हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए।
।। विज्ञान का फैलाओगे प्रकाश तो होगा अंधविश्वास का नाश ।।
सद्गुणों को आत्मसात करने के लिए क्या करोगे, इसपर आपस में चर्चा करो।
पढ़ाई का नियोजन करते हुए अपनी दिनचर्या लिखो।
निम्नलिखित परिच्छेद पढ़कर इसपर आधारित ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए. जिनके उत्तर एक-एक वाक्य में हों:
| “कोई काम छोटा नहीं। कोई काम गंदा नहीं। कोई भी काम नीचा नहीं। कोई काम असंभव भी नहीं कि व्यक्ति ठान ले और ईश्वर उसकी मदद न करे। शर्त यही है कि वह काम, काम का हो। किसी भी काम के लिए ‘असंभव’, ‘गंदा’ या ‘नीचा’ शब्द मेरे शब्दकोश में नहीं है।” ऐसी वाणी बोलने वाली मदर टेरेसा को कोढ़ियों की सेवा करते देखकर एक बार एक अमेरिकी महिला ने कहा, “मैं यह कभी नहीं करती।” मदर टेरेसा के उपरोक्त संक्षिप्त उत्तर से वह महिला शर्म से सिकुड़ गई थी। सचमुच ऐसे कार्य का मूल्य क्या धन से आँका जा सकता है या पैसे देकर किसी की लगन खरीदी जा सकती है? यह काम तो वही कर सकता है, जो ईश्वरीय आदेश समझकर अपनी लगन इस ओर लगाए हो। जो गरीबों, वंचितों, जरूरतमंदों में ईश्वरीय उपासना का मार्ग देखता हो और दुखी मानवता में उसके दर्शन करता हो। ईसा, गांधी, टेरेसा जैसे परदुखकातर, निर्मल हृदयवाले लोग ही कोढ़ियों और मरणासन्न बीमारों की सेवा कर सकते हैं और ‘निर्मल हृदय’ जैसी संस्थाओं की स्थापना करते हैं। |
मुद्दों के आधार पर कहानी लेखन कीजिए:
एक हंस और एक कौए में मित्रता - हंस का कौए के साथ उड़ते जाना - कौए का दधिपात्र लेकर जाने वाले ग्वाले को देखना - ललचाना - कौए का दही खाने का आग्रह - हंस का इनकार - कौए का घसीटकर ले जाना - कौए का चोंच नचा - नचाकर दही खाना - हंस का बिलकुल न खाना - आहट पाकर कौए का उड़ जाना - हंस का पकड़ा जाना - परिणाम - शीर्षक।
Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:
नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।
'प्रकृति माँ के समान हमारा पालन-पोषण ही नहीं करती बल्कि एक कुशल शिक्षिका की भाँति हमें जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षा भी देती है।' प्रकृति से मिलने वाली कुछ सीखों का वर्णन करते हुए लिखिए कि किस प्रकार इन सीखों को अपनाकर हम अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
