English

किस-किस रंग के फूल देखे हैं? गिनती ही करते रह गए न?

Advertisements
Advertisements

Question

किस-किस रंग के फूल देखे हैं? गिनती ही करते रह गए न?

One Line Answer
Advertisements

Solution

हाँ, बहुत सारे रंगों के फूल देखे हैं। सही में उन्हें गिनना बहुत मुश्किल है।

shaalaa.com
फुलवारी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 11: फुलवारी - प्रश्नावली [Page 84]

APPEARS IN

NCERT Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
Chapter 11 फुलवारी
प्रश्नावली | Q 4 | Page 84

RELATED QUESTIONS

आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।


तुम नीचे दिए गए फूलों में से जिनको पहचानते हो, उन पर (✓) निशान लगाओ। अगर पता हो, तो उनके नाम चित्र के नीचे लिखो।


ऊपर दिए गए फूलों में से और जिन फूलों को तुम जानते हो, उनमें से दो फूलों के नाम बताओ जो-

पेड़ों पर लगते हैं ______ ______
झाड़ियों पर लगते हैं ______ ______
बेल पर लगते हैं ______ ______
पानी के पौधों पर उगते हैं ______ ______
सिर्फ़ रात में खिलते हैं ______ ______
दिन में खिलते हैं, रात में बंद हो जाते हैं ______ ______
जिनको तुम आँखें बंद करके भी खुशबू से पहचान सकते हो ______ ______
जो किसी खास महीने में ही लगते हैं ______ ______
जो साल भर खिलते हैं ______ ______

जो बच्चे फूल ला सकते हैं, वे कक्षा में एक-दो फूल लाएँ। ध्यान रहे कि पेड़-पौधों से गिरे हुए फूल ही इकट्ठे करने हैं। तोड़ने नहीं हैं। तीन-चार बच्चों के समूह बनाओ और किसी एक फूल को ध्यान से देखो और लिखो-

  • फूल किस रंग का है?
  • इसकी खुशबू कैसी है?
  • आकार कैसा है? घंटी जैसा, कटोरी जैसा, बुश जैसा या कुछ और?
  • क्या ये फूल गुच्छे में हैं?
  • इसकी पँखुड़ियाँ कितनी हैं?
  • पँखुड़ियाँ आपस में जुड़ी हैं या अलग-अलग हैं?
  • पँखुड़ियों के बाहर क्या तुम्हें हरी पत्ती जैसा कुछ नज़र आ रहा है? ये कितने हैं?
  • पँखुड़ियों के अंदर, बीच में क्या कुछ पतली सी चीज़ें दिखाई दे रही हैं? ये किस रंग की हैं?
  • उनको छूने से क्या कुछ पाउडर जैसा हाथ में लग रहा है?

तुमने कलियाँ भी देखी होंगी। अगर स्कूल में या घर के आस-पास कहीं फूल के पौधे हों, तो उनकी कलियाँ भी देखो।


क्या तुम्हारे घर में भी किसी फूल की सूखी सब्ज़ी, सालन (तरीदार सब्ज़ी) या चटनी बनाई जाती है? पता करो, कौन-से फूलों की?


क्या तुम ऐसा कोई रंग सोच सकते हो, जिस रंग का कोई फूल ही न होता हो?


इस गीत को गाओ।

“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”


“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”

क्या तुम्हें या घर में किसी और को ऐसे गीत आते हैं?


फूलों के बारे में गीत, कविता आदि इकट्ठी करो। उनको कागज़ पर लिखकर कक्षा में लगाओ।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×