English

क्या तुम ऐसा कोई रंग सोच सकते हो, जिस रंग का कोई फूल ही न होता हो?

Advertisements
Advertisements

Question

क्या तुम ऐसा कोई रंग सोच सकते हो, जिस रंग का कोई फूल ही न होता हो?

One Line Answer
Advertisements

Solution

मुझे लगता है कि ऐसे कोई फूल नहीं हैं जिनका रंग सिल्वर और ग्रे हो।

shaalaa.com
फुलवारी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 11: फुलवारी - खुशबू और रंग [Page 91]

APPEARS IN

NCERT Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
Chapter 11 फुलवारी
खुशबू और रंग | Q 2 | Page 91

RELATED QUESTIONS

आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।


तुमने कितने रंगों के फूल देखे हैं? उनके रंगों के नाम लिखो।


ऊपर दिए गए फूलों में से और जिन फूलों को तुम जानते हो, उनमें से दो फूलों के नाम बताओ जो-

पेड़ों पर लगते हैं ______ ______
झाड़ियों पर लगते हैं ______ ______
बेल पर लगते हैं ______ ______
पानी के पौधों पर उगते हैं ______ ______
सिर्फ़ रात में खिलते हैं ______ ______
दिन में खिलते हैं, रात में बंद हो जाते हैं ______ ______
जिनको तुम आँखें बंद करके भी खुशबू से पहचान सकते हो ______ ______
जो किसी खास महीने में ही लगते हैं ______ ______
जो साल भर खिलते हैं ______ ______

तुम ऐसे और फूलों के नाम पता करो, जिनसे रंग बनता है।


ऐसे कुछ फूलों के नाम लिखो, जिनसे तुम्हें लगता है इत्र बनाया जाता होगा।


इस गीत को गाओ।

“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”


फूलों के बारे में गीत, कविता आदि इकट्ठी करो। उनको कागज़ पर लिखकर कक्षा में लगाओ।


कुछ फूलों का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल होता है, जैसे- गेंदा और गुलाब के फूल, खुले और माला दोनों ही तरह से इस्तेमाल होते हैं।

  • अलग-अलग रूपों में फूलों के दाम पता करो और लिखो।
    एक माला ______
    एक गुलदस्ता ______
    एक फूल ______
  • क्या इन फूल बेचने वालों ने गुलदस्ता या फूलों की चादर बनाना किसी से सीखा है? किससे?
  • क्या वे चाहेंगे कि उनके परिवार के और लोग भी यह काम करें? क्यों?

तुम पाँच या छह के समूह में बँटकर यह कर सकते हो।

  • पेड़-पौधों से गिरे हुए फूलों को इकट्ठा करो और क्लास में लाओ।
  • इन फूलों को पुराने अखबार के पन्नों के बीच में ठीक से फैला कर रखो।
  • हर परत में फूल इस तरह रखना कि एक-दूसरे से चपके नहीं।
  • अब इस अखबार को किसी भारी चीज़ से दबा कर दस-पंद्रह दिन के लिए एक ही जगह रखा रहने दो।
  • इसके बाद फूलों को ध्यान से निकालो और किसी पुरानी कॉपी या पुराने अखबार में चिपकाओ। इन फूलों को पन्नों पर अलग-अलग तरीके से चिपकाया जा सकता है।
  • तुम इन सूखे हुए फूलों से सुंदर कार्ड भी बना सकते हो।

अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×