English

कुछ फूलों का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल होता है, जैसे- गेंदा और गुलाब के फूल, खुले और माला दोनों ही तरह से इस्तेमाल होते हैं। अलग-अलग रूपों में फूलों के दाम पता करो और लिखो। एक माला ______

Advertisements
Advertisements

Question

कुछ फूलों का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल होता है, जैसे- गेंदा और गुलाब के फूल, खुले और माला दोनों ही तरह से इस्तेमाल होते हैं।

  • अलग-अलग रूपों में फूलों के दाम पता करो और लिखो।
    एक माला ______
    एक गुलदस्ता ______
    एक फूल ______
  • क्या इन फूल बेचने वालों ने गुलदस्ता या फूलों की चादर बनाना किसी से सीखा है? किससे?
  • क्या वे चाहेंगे कि उनके परिवार के और लोग भी यह काम करें? क्यों?
Answer in Brief
Advertisements

Solution

  • अलग-अलग रूपों में फूलों के दाम पता करो और लिखो।
    एक माला 50 रुपये
    एक गुलदस्ता 20 रुपये
    एक फूल 5 रुपये
  • हाँ, उन्होंने इसे अपने घर के बुजुर्गों से सीखा है।
  • हाँ, ज़्यादातर फूल बेचने वाले चाहते हैं कि उनके परिवार के और लोग भी यह काम करें। क्योंकि इसमें काफी फायदा है और वे इसके बारे में बेहतर जान सकते हैं।
shaalaa.com
फुलवारी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 11: फुलवारी - कुछ और जानें [Page 94]

APPEARS IN

NCERT Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
Chapter 11 फुलवारी
कुछ और जानें | Q 2 | Page 94

RELATED QUESTIONS

क्या तुम्हारे घर में कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिनपर फूलों के डिज़ाइन बने हों, जैसे- कपड़े, चादर, फूलदान आदि?


तुम नीचे दिए गए फूलों में से जिनको पहचानते हो, उन पर (✓) निशान लगाओ। अगर पता हो, तो उनके नाम चित्र के नीचे लिखो।


ऊपर दिए गए फूलों में से और जिन फूलों को तुम जानते हो, उनमें से दो फूलों के नाम बताओ जो-

पेड़ों पर लगते हैं ______ ______
झाड़ियों पर लगते हैं ______ ______
बेल पर लगते हैं ______ ______
पानी के पौधों पर उगते हैं ______ ______
सिर्फ़ रात में खिलते हैं ______ ______
दिन में खिलते हैं, रात में बंद हो जाते हैं ______ ______
जिनको तुम आँखें बंद करके भी खुशबू से पहचान सकते हो ______ ______
जो किसी खास महीने में ही लगते हैं ______ ______
जो साल भर खिलते हैं ______ ______

तुमने कलियाँ भी देखी होंगी। अगर स्कूल में या घर के आस-पास कहीं फूल के पौधे हों, तो उनकी कलियाँ भी देखो।


कली और फूल में क्या-क्या अंतर है?


क्या तुम बता सकते हो कि एक कली कितने दिनों में खिलकर फूल बनती होगी?

  1. किसी एक पौधे पर लगी कली चुनो और उसे रोज़ देखो। उस पौधे का नाम भी लिखो।
  2. जब तुमने कली देखी, तो तारीख ______ थी और वह कली जब फूल बनी तो तारीख थी ______। कली को फूल बनने में कितने दिन लगे?
  3. अपने दोस्तों से पूछो, उन्होंने कौन-कौन से फूल देखे? उनकी कलियों को फूल बनने में कितना समय लगा?
  4. तुम यह भी देख सकते हो कि वह फूल कितने दिनों में मुरझाया?

क्या तुम जानते हो फूल खाए भी जाते हैं? बहुत से फूलों की सब्जी बनती है।


“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”

क्या तुम्हें या घर में किसी और को ऐसे गीत आते हैं?


तुम पाँच या छह के समूह में बँटकर यह कर सकते हो।

  • पेड़-पौधों से गिरे हुए फूलों को इकट्ठा करो और क्लास में लाओ।
  • इन फूलों को पुराने अखबार के पन्नों के बीच में ठीक से फैला कर रखो।
  • हर परत में फूल इस तरह रखना कि एक-दूसरे से चपके नहीं।
  • अब इस अखबार को किसी भारी चीज़ से दबा कर दस-पंद्रह दिन के लिए एक ही जगह रखा रहने दो।
  • इसके बाद फूलों को ध्यान से निकालो और किसी पुरानी कॉपी या पुराने अखबार में चिपकाओ। इन फूलों को पन्नों पर अलग-अलग तरीके से चिपकाया जा सकता है।
  • तुम इन सूखे हुए फूलों से सुंदर कार्ड भी बना सकते हो।

अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×