English

ऊपर दिए गए फूलों में से और जिन फूलों को तुम जानते हो, उनमें से दो फूलों के नाम बताओ जो- पेड़ों पर लगते हैं झाड़ियों पर लगते हैं बेल पर लगते हैं पानी के पौधों पर उगते हैं

Advertisements
Advertisements

Question

ऊपर दिए गए फूलों में से और जिन फूलों को तुम जानते हो, उनमें से दो फूलों के नाम बताओ जो-

पेड़ों पर लगते हैं ______ ______
झाड़ियों पर लगते हैं ______ ______
बेल पर लगते हैं ______ ______
पानी के पौधों पर उगते हैं ______ ______
सिर्फ़ रात में खिलते हैं ______ ______
दिन में खिलते हैं, रात में बंद हो जाते हैं ______ ______
जिनको तुम आँखें बंद करके भी खुशबू से पहचान सकते हो ______ ______
जो किसी खास महीने में ही लगते हैं ______ ______
जो साल भर खिलते हैं ______ ______
Chart
Advertisements

Solution

पेड़ों पर लगते हैं गुलमोहर कदम
झाड़ियों पर लगते हैं गुलाब बेला
बेल पर लगते हैं चंपा रातरानी
पानी के पौधों पर उगते हैं कमल कुमुदनी
सिर्फ़ रात में खिलते हैं रातरानी हरसिंगार
दिन में खिलते हैं, रात में बंद हो जाते हैं कमल सूरजमुखी
जिनको तुम आँखें बंद करके भी खुशबू से पहचान सकते हो गुलाब बेला
जो किसी खास महीने में ही लगते हैं गेंदा डालिया
जो साल भर खिलते हैं गुलाब उड़हल
shaalaa.com
फुलवारी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 11: फुलवारी - फूलों की दुनिया [Page 86]

APPEARS IN

NCERT Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
Chapter 11 फुलवारी
फूलों की दुनिया | Q 2 | Page 86

RELATED QUESTIONS

तुम नीचे दिए गए फूलों में से जिनको पहचानते हो, उन पर (✓) निशान लगाओ। अगर पता हो, तो उनके नाम चित्र के नीचे लिखो।


जो बच्चे फूल ला सकते हैं, वे कक्षा में एक-दो फूल लाएँ। ध्यान रहे कि पेड़-पौधों से गिरे हुए फूल ही इकट्ठे करने हैं। तोड़ने नहीं हैं। तीन-चार बच्चों के समूह बनाओ और किसी एक फूल को ध्यान से देखो और लिखो-

  • फूल किस रंग का है?
  • इसकी खुशबू कैसी है?
  • आकार कैसा है? घंटी जैसा, कटोरी जैसा, बुश जैसा या कुछ और?
  • क्या ये फूल गुच्छे में हैं?
  • इसकी पँखुड़ियाँ कितनी हैं?
  • पँखुड़ियाँ आपस में जुड़ी हैं या अलग-अलग हैं?
  • पँखुड़ियों के बाहर क्या तुम्हें हरी पत्ती जैसा कुछ नज़र आ रहा है? ये कितने हैं?
  • पँखुड़ियों के अंदर, बीच में क्या कुछ पतली सी चीज़ें दिखाई दे रही हैं? ये किस रंग की हैं?
  • उनको छूने से क्या कुछ पाउडर जैसा हाथ में लग रहा है?

क्या तुम्हारे घर में भी किसी फूल की सूखी सब्ज़ी, सालन (तरीदार सब्ज़ी) या चटनी बनाई जाती है? पता करो, कौन-से फूलों की?


तुम्हारे यहाँ गुलाब जल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है? दवाई में, मिठाइयों में, लस्सी में या कहीं और? पता करो और कक्षा में एक-दूसरे को बताओ।


तुम ऐसे और फूलों के नाम पता करो, जिनसे रंग बनता है।


ऐसे कुछ फूलों के नाम लिखो, जिनसे तुम्हें लगता है इत्र बनाया जाता होगा।


इस गीत को गाओ।

“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”


“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”

क्या तुम्हें या घर में किसी और को ऐसे गीत आते हैं?


कुछ त्योहारों अथवा अवसरों पर क्या तुम्हारे घर के बड़े कोई खास तरह के फूल इस्तेमाल करते हैं? पता करो और तालिका में लिखो।

त्योहार/अवसर खास फूल का नाम
   
   
   
   
   

अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×