English

आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।

Advertisements
Advertisements

Question

आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।

Short/Brief Note
Advertisements

Solution

मैं एक फूलों की घाटी में पहुँच गया हूँ। वहाँ बहुत सारे रंग-बिरंग के फूल खिले हैं। बहुत मजा आ रहा है।

मेरा एक गीत गाने का दिल चाह रहा है-

“मैं गुलाब का फूल बनूँगा
मधुर मधुर मुस्काऊँगा
पास मेरे जो तितली आए
उसको दोस्त बनाऊँगा”

shaalaa.com
फुलवारी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 11: फुलवारी - प्रश्नावली [Page 84]

APPEARS IN

NCERT Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
Chapter 11 फुलवारी
प्रश्नावली | Q 1 | Page 84

RELATED QUESTIONS

तुमने कितने रंगों के फूल देखे हैं? उनके रंगों के नाम लिखो।


क्या तुम बता सकते हो कि एक कली कितने दिनों में खिलकर फूल बनती होगी?

  1. किसी एक पौधे पर लगी कली चुनो और उसे रोज़ देखो। उस पौधे का नाम भी लिखो।
  2. जब तुमने कली देखी, तो तारीख ______ थी और वह कली जब फूल बनी तो तारीख थी ______। कली को फूल बनने में कितने दिन लगे?
  3. अपने दोस्तों से पूछो, उन्होंने कौन-कौन से फूल देखे? उनकी कलियों को फूल बनने में कितना समय लगा?
  4. तुम यह भी देख सकते हो कि वह फूल कितने दिनों में मुरझाया?

क्या तुम जानते हो फूल खाए भी जाते हैं? बहुत से फूलों की सब्जी बनती है।


किन्हीं दो फूलों के नाम पता करो, जो दवाइयों में इस्तेमाल होते हैं?


तुम्हारे यहाँ गुलाब जल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है? दवाई में, मिठाइयों में, लस्सी में या कहीं और? पता करो और कक्षा में एक-दूसरे को बताओ।


क्या तुम ऐसा कोई रंग सोच सकते हो, जिस रंग का कोई फूल ही न होता हो?


क्या तुमने कभी फूलों पर कोई गीत पढ़ा या सुना है?


इस गीत को गाओ।

“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”


कुछ त्योहारों अथवा अवसरों पर क्या तुम्हारे घर के बड़े कोई खास तरह के फूल इस्तेमाल करते हैं? पता करो और तालिका में लिखो।

त्योहार/अवसर खास फूल का नाम
   
   
   
   
   

तुम पाँच या छह के समूह में बँटकर यह कर सकते हो।

  • पेड़-पौधों से गिरे हुए फूलों को इकट्ठा करो और क्लास में लाओ।
  • इन फूलों को पुराने अखबार के पन्नों के बीच में ठीक से फैला कर रखो।
  • हर परत में फूल इस तरह रखना कि एक-दूसरे से चपके नहीं।
  • अब इस अखबार को किसी भारी चीज़ से दबा कर दस-पंद्रह दिन के लिए एक ही जगह रखा रहने दो।
  • इसके बाद फूलों को ध्यान से निकालो और किसी पुरानी कॉपी या पुराने अखबार में चिपकाओ। इन फूलों को पन्नों पर अलग-अलग तरीके से चिपकाया जा सकता है।
  • तुम इन सूखे हुए फूलों से सुंदर कार्ड भी बना सकते हो।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×