मराठी

आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।

टीपा लिहा
Advertisements

उत्तर

मैं एक फूलों की घाटी में पहुँच गया हूँ। वहाँ बहुत सारे रंग-बिरंग के फूल खिले हैं। बहुत मजा आ रहा है।

मेरा एक गीत गाने का दिल चाह रहा है-

“मैं गुलाब का फूल बनूँगा
मधुर मधुर मुस्काऊँगा
पास मेरे जो तितली आए
उसको दोस्त बनाऊँगा”

shaalaa.com
फुलवारी
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 11: फुलवारी - प्रश्नावली [पृष्ठ ८४]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
पाठ 11 फुलवारी
प्रश्नावली | Q 1 | पृष्ठ ८४

संबंधित प्रश्‍न

जो बच्चे फूल ला सकते हैं, वे कक्षा में एक-दो फूल लाएँ। ध्यान रहे कि पेड़-पौधों से गिरे हुए फूल ही इकट्ठे करने हैं। तोड़ने नहीं हैं। तीन-चार बच्चों के समूह बनाओ और किसी एक फूल को ध्यान से देखो और लिखो-

  • फूल किस रंग का है?
  • इसकी खुशबू कैसी है?
  • आकार कैसा है? घंटी जैसा, कटोरी जैसा, बुश जैसा या कुछ और?
  • क्या ये फूल गुच्छे में हैं?
  • इसकी पँखुड़ियाँ कितनी हैं?
  • पँखुड़ियाँ आपस में जुड़ी हैं या अलग-अलग हैं?
  • पँखुड़ियों के बाहर क्या तुम्हें हरी पत्ती जैसा कुछ नज़र आ रहा है? ये कितने हैं?
  • पँखुड़ियों के अंदर, बीच में क्या कुछ पतली सी चीज़ें दिखाई दे रही हैं? ये किस रंग की हैं?
  • उनको छूने से क्या कुछ पाउडर जैसा हाथ में लग रहा है?

किसी पौधे की कली एवं उसके फूल का चित्र अपनी कॉपी में बनाओ।


क्या तुम जानते हो फूल खाए भी जाते हैं? बहुत से फूलों की सब्जी बनती है।


क्या तुम्हारे घर में भी किसी फूल की सूखी सब्ज़ी, सालन (तरीदार सब्ज़ी) या चटनी बनाई जाती है? पता करो, कौन-से फूलों की?


किन्हीं दो फूलों के नाम पता करो, जो दवाइयों में इस्तेमाल होते हैं?


तुम्हारे यहाँ गुलाब जल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है? दवाई में, मिठाइयों में, लस्सी में या कहीं और? पता करो और कक्षा में एक-दूसरे को बताओ।


क्या तुमने कभी फूलों पर कोई गीत पढ़ा या सुना है?


“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”

क्या तुम्हें या घर में किसी और को ऐसे गीत आते हैं?


क्या तुमने कहीं पर किसी को फूल बेचते देखा है? यदि तुम्हारे आस-पास कहीं कुछ लोग फूल बेचते हैं, तो उनसे ये सवाल पूछो और लिखो -

  • वे कौन-कौन से फूल बेचते हैं? उनमें से तीन फूलों के नाम पूछकर लिखो।
  • वे ये फूल कहाँ से लाते हैं?
  • लोग किस-किस काम के लिए फूल खरीदते हैं?
  • वे फूल किस-किस तरह से बेचते हैं? नीचे उन पर निशान लगाओ।

    और किस तरह से?
  • क्या तुमने धार्मिक स्थलों पर फूलों की भेंट करते हुए देखा है?
  • सूखने पर हम उनका क्या करते हैं?
  • तुम इन्हें कैसे इस्तेमाल करोगे?

अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×