Advertisements
Advertisements
प्रश्न
क्या तुमने कहीं पर किसी को फूल बेचते देखा है? यदि तुम्हारे आस-पास कहीं कुछ लोग फूल बेचते हैं, तो उनसे ये सवाल पूछो और लिखो -
- वे कौन-कौन से फूल बेचते हैं? उनमें से तीन फूलों के नाम पूछकर लिखो।
- वे ये फूल कहाँ से लाते हैं?
- लोग किस-किस काम के लिए फूल खरीदते हैं?
- वे फूल किस-किस तरह से बेचते हैं? नीचे उन पर निशान लगाओ।

और किस तरह से? - क्या तुमने धार्मिक स्थलों पर फूलों की भेंट करते हुए देखा है?
- सूखने पर हम उनका क्या करते हैं?
- तुम इन्हें कैसे इस्तेमाल करोगे?
Advertisements
उत्तर
हाँ, मैंने लोगों को फूल बेचते देखा है।
- गुलाब, गेंदा, बेला।
- वे ये फूल बगीचे तथा मंडी से लाते हैं।
- लोग पूजा, सजावट तथा तोहफा देने के लिए फूल खरीदते हैं।

फूल वाले फूलों को गजरा बना कर भी बेचते हैं।- हाँ, मैंने कई धार्मिक स्थलों पर अलग-अलग तरह के और रंगों के फूलों को चढ़ाते देखा है।
- हम सूखे फूलों को कचरे के रूप में फेंक देते हैं।
- मैं उनका उपयोग होली के त्योहार के लिए सूखे रंग बनाने के लिए करूँगा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।
अपने दोस्तों के बनाए डिज़ाइन को देखो।

- क्या तुमने इस तरह की तख्ती कहीं लगी देखी है?
- क्या तख्ती लगी होने के बाद भी लोग फूल तोड़ लेते हैं?
- तुम्हें क्या लगता है, वे ऐसा क्यों करते हैं?
- क्या उन्हें ऐसा करना चाहिए?
- अगर सब लोग ऐसा करने लगें, तो क्या होगा?
क्या तुम जानते हो फूल खाए भी जाते हैं? बहुत से फूलों की सब्जी बनती है।
क्या तुम ऐसा कोई रंग सोच सकते हो, जिस रंग का कोई फूल ही न होता हो?
ऐसे कुछ फूलों के नाम लिखो, जिनसे तुम्हें लगता है इत्र बनाया जाता होगा।
इस गीत को गाओ।
“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”
“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”
क्या तुम बता सकते हो कि ऊपर दिया गया गीत कब गाया जाता होगा?
कुछ त्योहारों अथवा अवसरों पर क्या तुम्हारे घर के बड़े कोई खास तरह के फूल इस्तेमाल करते हैं? पता करो और तालिका में लिखो।
| त्योहार/अवसर | खास फूल का नाम |
अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।
